मुजफ्फरनगर पुलिस के खिलाफ पूरन सिंह को नरेश टिकैत की भाकियू का समर्थन

नसीरपुर प्रकरण में पुलिस ने किसान नेता के पुत्र व भाई को भेजा जेल, पूरन सिंह के समर्थन में पहुंचे प्रदेश महासचिव ने की निष्पक्ष जांच की मांग

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के नसीरपुर गांव में बच्चों के विवाद के बाद दर्ज मुकदमे और तीन लोगों की गिरफ्तारी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह के समर्थन में अब भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) भी खुलकर सामने आ गई है।

तितावी थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर में कश्यप समाज के कुछ लोगों के साथ मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह सहित कई लोगों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे में नंदू उर्फ विजय प्रताप पुत्र पूरन सिंह, सागर सिंह, रवि पुत्र सुक्का, दीक्षित पुत्र प्रताप, विक्की पुत्र महकार सिंह और अनिकेत को नामजद किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों नंदू उर्फ विजय प्रताप, रवि पुत्र सुक्का और अनिकेत को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। इस कार्रवाई के बाद किसान संगठनों में रोष देखने को मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  26 मार्च को प्रशिक्षु आरक्षियों की अंतिम परीक्षा, तैयारियों का निरीक्षण

मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान सोमवार को नसीरपुर स्थित पूरन सिंह के आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पूरे प्रकरण की जानकारी ली और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए। धीरज लाटियान ने आरोप लगाया कि बच्चों के बीच हुए विवाद को प्रशासन ने गंभीर मामला बनाकर पूरन सिंह और उनके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि शासन के दबाव में मामले को घुमाया जा रहा है और मजदूर-किसानों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो किसान संगठन आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरन सिंह को भारतीय किसान यूनियन टिकैत का पूर्ण समर्थन है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में पुलिस की सख्ती, सात मनचले पकड़े गए

उधर, पूरन सिंह ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में 14 मार्च को नसीरपुर में किसान सम्मान बचाओ महापंचायत बुलाने का ऐलान किया है। महापंचायत की तैयारियों को लेकर मंगलवार को उनके आवास पर संगठन के पदाधिकारियों की आकस्मिक बैठक भी बुलाई गई है। इससे पहले किसान नेता राकेश टिकैत भी कह चुके हैं कि पुलिस प्रशासन किसानों और उनकी आवाज उठाने वालों का उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने सभी किसान संगठनों से एकजुट होकर इसका विरोध करने की अपील की थी।

इसे भी पढ़ें:  साइबर ठगों ने दो युवतियों के बैंक खातों से उड़ाई एक लाख की रकम

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शिव आस्था की यात्रा को विराम, अब जलाभिषेक की तैयारीइस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  देवबंद कोतवाली में एसपी देहात का औचक निरीक्षण, मिशन शक्ति केंद्र में मिली खामियांमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने

Read More »