एम.जी. पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों का फन टूर पर की जमकर मस्ती

फन राइड्स, गेम्स और फूड पार्टी के साथ बच्चों ने बिताए खुशियों भरे पल, खेल-खेल में सीखने का मिला अवसर

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल के किंडरगार्टन के नन्हे विद्यार्थियों के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा। विद्यालय की ओर से आयोजित फन टूर के तहत नर्सरी और केजी कक्षाओं के बच्चों को भ्रमण पर ले जाया गया, जहां उन्होंने राइड्स, गेम्स और फूड पार्टी के साथ यादगार समय बिताया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने शनिवार की सुबह विद्यालय परिसर से किंडरगार्डन के बच्चों का एक फन टूर रवाना किया। वीकेंड पर आयोजित इस फन ट्रिप में बच्चों के चेहरे उत्साह और खुशी से खिल उठे। शिक्षिकाओं के साथ फन टूर पर पहुंचे बच्चों ने गेम्स जोन में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और राइड्स का भरपूर आनंद लिया। रंग-बिरंगे गेम्स जोन में विभिन्न खेलों और आकर्षक राइड्स ने बच्चों को खूब लुभाया, वहीं दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए उन्होंने कई यादगार पल संजोए। फन टूर के दौरान बच्चों के लिए विशेष फूड पार्टी का भी आयोजन किया गया, जिसने इस यात्रा को और भी खास बना दिया। स्वादिष्ट फूड का आनंद लेते हुए बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। पूरे कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाओं ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उनकी सुरक्षा और देखभाल का विशेष ध्यान रखा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पांच निकायों में विकास कार्यों पर डीएम की मुहर

https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=pfbid02NibbkrQ9e9QNdTTcmaMcf6jte9p22Honwig3Z4bDQccheo2HbshozsTUuRsnk2PKl&id=100063654049794

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि शैक्षिक सत्र समाप्त होने पर बच्चों को खेलकूद की गतिविधि में सम्मिलित करने के लिए यह फन टूर आयोजित किया गया। इस तरह की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेल-खेल में सीखने के ऐसे अवसर बच्चों को आत्मविश्वास, आपसी सहयोग और सामाजिक व्यवहार सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल पाठ्यपुस्तक तक सीमित शिक्षा नहीं, बल्कि बच्चों को अनुभवात्मक और आनंदमय सीखने के अवसर प्रदान करना भी है। फन टूर के माध्यम से बच्चों ने जहां मनोरंजन का आनंद लिया, वहीं खेल और सहभागिता के जरिए टीमवर्क, अनुशासन और सामाजिक व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण गुण भी सीखे। यह यात्रा बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बनकर रही, जिसे वे लंबे समय तक याद रखेंगे। इस ट्रिप के सफल आयोजन में किंडरगार्डन की शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  दासाला प्रकरण में जेल गए समर्थक रिहा, जिला कारागार पर हुआ स्वागत

Also Read This

यूपी के परिषदीय स्कूल अब 24 जून तक रहेंगे बंद, 25 जून से शुरू होगी पढ़ाई

UP School Summer Vacation 2026: उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। अब बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 20 मई 2026 से 24 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। नए आदेश के अनुसार 25 जून 2026 से विद्यालय दोबारा खुलेंगे और नियमित पठन-पाठन शुरू होगा।   मंगलवार को गर्मी की छुट्टियों के बाद प्रदेश के कई परिषदीय स्कूल खुले थे। बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया गया और पहले दिन मिड-डे-मील में खीर भी परोसी गई। लेकिन प्रदेश में गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने अवकाश अवधि को बढ़ाने का निर्णय

Read More »

मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को मुखर हुए सपा सांसद हरेन्द्र मलिक

व्यापारियों से अभद्रता के आरोप पर बैठक में आरपीएफ इंस्पेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों के समक्ष उठाया मामला

Read More »