मुजफ्फरनगर-घर में फांसी लगाकर 50 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

परिवार के सदस्य बाहर होने के दौरान उठाया खौफनाक कदम, मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दूधली में एक व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दूधली में सोमवार को एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी करीब 50 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह ने बीती रात अपने घर की छत पर लगे कुंडे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

इसे भी पढ़ें:  पुजारी हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे में गिरफ्तारी

बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतक घर में अकेला था। मृतक के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। बेटियों का विवाह पहले ही हो चुका है, जबकि दोनों बेटों की अभी शादी नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों बेटे अपनी मां को लेकर चंडीगढ़ गए हुए थे। वहीं मृतक के पिता महेन्द्र सिंह भी किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए एक धर्मशाला में गए हुए थे। सुबह जब घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को हुई तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर चरथावल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद के लालवाला जमीन विवाद में दो गिरफ्तार, पुलिस का दावा—हमले और कब्जे की कोशिश में थे शामिल

एसएचओ चरथावल ने बताया कि अधेड़ व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचककर जांच की। परिजन मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। पुलिस द्वारा समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए तो शव को मोर्चरी पर भेज दिया गया। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  संभल हिंसा केस: FIR आदेश देने वाले जज का तबादला, बवाल

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »