मंत्री कपिल देव सीएम योगी से मिले, कहा-मेरा मुजफ्फरनगर देखने आओ सरकार

सीएम योगी जल्द करेंगे मुजफ्फरनगर का दौरा, मिलेंगी विकास की कई सौगात: मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें मुजफ्फरनगर आने का आमंत्रण दिया, जिस पर मुख्यमंत्री ने जल्द दौरे की सहमति दी है।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि प्रस्तावित दौरे के दौरान मुख्यमंत्री रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी कर सकते हैं, जिनमें मोरना शुगर मिल का विस्तारीकरण भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में जैन समाज ने दशलक्षण पर्व की पूजा की
Share This Article