नवरात्र से नौ संदेशः महिला उत्थान को नवशक्ति यात्रा कर रही समाजसेवी ममता अग्रवाल

शहरी क्षेत्र की नौ मलिन बस्तियों की बालिकाओं और महिलाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए नौ दिन का विशेष संकल्प

मुजफ्फरनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर समाजसेवी ममता अग्रवाल इस बार गुरूवार से प्रारम्भ हो रहे मां दुर्गा की शक्ति, साधना और आस्था को समर्पित नवरात्र में महिला-बालिका उत्थान के संकल्प के साथ नवशक्ति यात्रा की शुरुआत करने जा रही हैं। यह अभियान नौ दिन तक चलाया जायेगा, जिसमें शहर की नौ मलिन बस्तियों की बेटियों और महिलाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, संस्कार और सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है।

जनपद के प्रमुख उद्यमी घराने से सम्बंध रखने वाली समाजसेवी ममता अग्रवाल पहले से ही निर्धन परिवारों की बेटियों और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए सेवा में सक्रिय हैं। अब उनका यह नवशक्ति यात्रा अभियान समाज के बीच चर्चाओं का कारण बना हुआ है। इस अभियान में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के विशेषज्ञों को जोड़कर शहरी क्षेत्र की मलिन बस्तियों की महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सामाजिक जागरुकता फैलाने का उद्देश्य रखा है।

इसे भी पढ़ें:  वंदे मातरम् सिर्फ गाने के लिए नहीं, निभाने के लिए होना चाहिए': अखिलेश यादव

ममता अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन आर्यपुरी स्थित रविदास मंदिर में मां की पूजा के साथ नवशक्ति यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है, जो 27 मार्च तक चलेगी। कहा कि इस नवरात्र में उन्होंने मातृशक्ति की पूजा का संकल्प लिया है और मां दुर्गा से प्रार्थना की है कि मलिन बस्तियों में जीवन यापन कर रही बालिकाओं और महिलाओं को स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन मिले।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा, मिठाई को किया नष्ट

उन्होंने बताया कि उनके इस अभियान के दौरान बालिकाओं और महिलाओं के लिए मेंटल हेल्थ टेस्ट, हीमोग्लोबिन जांच, डेंटल चेकअप, महिलाओं की हेल्पलाइन, और पर्सनल हाइजीन जागरूकता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही स्थानीय स्कूलों और महिला चिकित्सकों को भी इस अभियान में शामिल किया गया है ताकि शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में सभी बच्चों और परिवारों को जानकारी मिल सके। धर्म संस्कृति और संस्कार के प्रति भी बालिकाओं को जागरुक करने के लिए राष्ट्रसेविका समिति की कार्यकत्रियां अभियान से जुड़ी हैं।

ममता अग्रवाल ने पिछले 15 दिनों से इस नवशक्ति यात्रा की तैयारी की है। उन्होंने स्कूलों और समाज की महिलाओं को इस अभियान में भाग लेने और मलिन बस्तियों की बेटियों व महिलाओं के सशक्तिकरण में योगदान देने के लिए जागरूक किया। इस यात्रा के अंतिम दिन, 27 मार्च को इंद्रा कालोनी में अभियान का समापन होगा। इस अवसर पर ममता अग्रवाल अपनी एनजीओ के साथ मिलकर संचालित स्कूल में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का संदेश देने के लिए वैंडिंग सेनिटरी मशीन भी लगाएंगी। उनका कहना है कि उनकी इस नवशक्ति यात्रा का उद्देश्य केवल शिक्षा या स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मलिन बस्तियों की महिलाओं और बच्चों के स्वावलंबन, सम्मान, संस्कृति और संस्कार को भी सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इसे भी पढ़ें:  अवैध पिस्टल के 40 हजार रुपये के विवाद में दोस्त की निर्मम हत्या, टुकड़ों में मिली अंबुज की लाश

Also Read This

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने फीता काटकर किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

मेरठ रोड पर कुंजबिहारी अग्रवाल के लायंस आई सेंटर पर आयोजित शिविर से सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड स्थित केशवदास शांति देवी लायंस चैरिटेबल ट्रस्ट के लायंस आई सेंटर में बुधवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। इस अवसर पर आई सेंटर के संस्थापक और शिविर आयोजक कुंजबिहारी अग्रवाल और संयोजक डॉ. अनुराधा वर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, चिकित्सकों और नेत्र रोगियों का स्वागत किया। शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार सैनी द्वारा मरीजों की आंखों की

Read More »

नेपाल में हेलीकॉप्टर दुर्घटना: खोटांग में 9एन-एएफक्यू क्रैश, एक घायल

नेपाल- खोटांग जिले में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में एक यात्री घायल हुआ है जबकि पायलट और अन्य लोग सुरक्षित हैं। नेपाल के पूर्वी हिस्से में स्थित खोटांग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एयर डायनेस्टी कंपनी का एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हेलीकॉप्टर काठमांडू से एक शव लेकर खोटांग पहुंचा था। हादसे के समय हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। हालांकि एक यात्री को चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 11 बजकर 51 मिनट पर हुआ। एयर डायनेस्टी

Read More »