मां की ममता: चैत्र नवरात्र पर महिला उत्थान को नवशक्ति यात्रा का शुभारंभ

आर्यपुरी के रविदास मंदिर से समाजसेवी ममता अग्रवाल ने शुरू किया नौ देवी, नौ बस्ती और नौ संकल्प अभियान

मुजफ्फरनगर। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए आर्यपुरी से एक अनूठी पहल और अनोखे संकल्प अभियान की शुरूआत की गई। समाजसेवी ममता अग्रवाल ने रविदास मंदिर से नवशक्ति यात्रा का शुभारंभ कर महिला उत्थान और सशक्तिकरण को समर्पित अपने नौ देवी, नौ बस्ती और नौ संकल्प अभियान की नींव रखी। इस अवसर पर उनके द्वारा बालिकाओं के साथ मां शैलपुत्री का पूजन कर नारी शक्ति के सम्मान, स्वास्थ्य जागरूकता और आत्मनिर्भरता का संदेश समाज तक पहुंचाया गया।

इसे भी पढ़ें:  शाहपुर में पुलिस मुठभेड़ः वांछित बदमाश काला पुलिस की गोली से घायल

शहर के मौहल्ला आर्यपुरी स्थित रविदास मंदिर में गुरूवार को भाजपा जिला मंत्री एवं समाजसेवी ममता अग्रवाल द्वारा नवशक्ति यात्रा का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरूआत सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से की गई, जिसमें महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य, नारी सशक्तिकरण एवं शारीरिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने महिलाओं को अपने अधिकारों, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भू-माफियाओं का आतंकः जमीन के रास्ते की सफाई कर रहे दो लोगों पर हमला

इस अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ब्लड टेस्टिंग की विशेष व्यवस्था की गई। साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को कैल्शियम, आयरन एवं मल्टीविटामिन वितरित किए गए, जिससे उन्हें अपने स्वास्थ्य की नियमित देखभाल के लिए प्रेरणा मिल सके। कार्यक्रम के सफल संचालन व आयोजन में भाजपा जिÞला मंत्री एवं वरिष्ठ समाज सेवी ममता अग्रवाल की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही। इसके अतिरिक्त इस आयोजन को सफल बनाने में उनके साथ नीति अग्रवाल, सोनिया लूथरा, सीमा, संतोष शर्मा एवं मणि पटपटिया सहित अन्य समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने मिलकर इस सामाजिक पहल को प्रभावी बनाने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका के टैंडर निरस्त प्रकरण में बैठी जांच

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। कई महिलाओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से उन्हें न केवल स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मिलती है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है। ममता अग्रवाल ने बताया कि नवशक्ति यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं को सशक्त बनाना, उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरित करना है। आयोजकों ने जानकारी दी कि यह यात्रा आगामी दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर जारी रहेगी।

Also Read This

देवबंद में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV में दिखे दो संदिग्ध

देवबंद। देवबंद क्षेत्र के मोहल्ला पठानपुरा बेरियान में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बना लिया। आरोप है कि रात के समय घर का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने अलमारी में रखे जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला मोहल्ला पठानपुरा बेरियान, नाले के पास का है। यहां रहने वाले दिलावर पुत्र स्वर्गीय आदिल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना के समय परिवार के लोग घर पर मौजूद नहीं थे। घर पर ताला लगा हुआ था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भीषण गर्मी में कूड़े से सड़ रहा पूरा शहरतहरीर के अनुसार, 4/5 मई की रात

Read More »

मुजफ्फरनगर-शनिदेव मंदिर से दानपात्र चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

हंगामे और प्रदर्शन के बाद सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा ने मंदिर पर जाकर लिया जायजा, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, खुलासे को लगाई गई कई टीमें

Read More »