मुजफ्फरनगर के युवक और किशोरी ने होटल में खाया जहर, दे दी जान

बुढ़ाना क्षेत्र के गांव जौला से बाइक पर भगा ले गया था युवक, पिता ने दर्ज कराई थी एफआईआर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के एक युवक और नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दोनों ने सहारनपुर के ननौता स्थित एक होटल में जहर खा लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुढ़ाना क्षेत्र के गांव जौला निवासी युवक और गांव की 14 वर्षीय किशोरी ने होटल में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:  सुबह सवेरे सड़कों पर उतरीं पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

मामले में किशोरी के पिता की ओर से बुढ़ाना थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि युवक दो दिन पहले किशोरी को अपने साथ बाइक पर ले गया था, जिसके बाद वह लापता हो गई थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही होटल कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद जुमे की नमाज अकीदत और शांति के साथ संपन्न

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों के बीच क्या संबंध था और जहर खाने के पीछे क्या कारण रहे। मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा सकती है। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण सामने आ सकेंगे।

इसे भी पढ़ें:  बाइक चलाते समय रील बना रहे युवक महिला से भिड़े..... फिर ट्रक से टकराए, तीन की मौत, एक घायल

Also Read This

देवबंद में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV में दिखे दो संदिग्ध

देवबंद। देवबंद क्षेत्र के मोहल्ला पठानपुरा बेरियान में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बना लिया। आरोप है कि रात के समय घर का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने अलमारी में रखे जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला मोहल्ला पठानपुरा बेरियान, नाले के पास का है। यहां रहने वाले दिलावर पुत्र स्वर्गीय आदिल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना के समय परिवार के लोग घर पर मौजूद नहीं थे। घर पर ताला लगा हुआ था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका के इंडिया गेट पर लगना था ग्रेनाइट, हो गई पुताईतहरीर के अनुसार, 4/5 मई

Read More »

मुजफ्फरनगर-शनिदेव मंदिर से दानपात्र चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

हंगामे और प्रदर्शन के बाद सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा ने मंदिर पर जाकर लिया जायजा, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, खुलासे को लगाई गई कई टीमें

Read More »