मुजफ्फरनगर-सांई के दरबार में मां की ममता: महिलाओं के लिए देवी दुर्गा से की अरदास

250 से अधिक महिलाओं-बालिकाओं की री भागीदारी, स्वास्थ्य जांच के साथ पोषण सामग्री का वितरण, स्वावलंबी बनने और शिक्षा के लिए प्रेरित किया

मुजफ्फरनगर। भाजपा की जिला मंत्री और प्रमुख समाजसेवी ममता अग्रवाल के द्वारा आयोजित नवशक्ति यात्रा के के तहत साईं मंदिर परिसर में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। सांई के दरबार में ममता अग्रवाल ने मां दुर्गा की अराधना करते हुए सशक्त महिला के लिए पे्ररक संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य, जागरूकता और पोषण पोटली का वितरण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलंबी बनने और शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया।

रेलवे स्टेशन के निकट स्थित साईं मंदिर में नवशक्ति यात्रा के आयोजन के तहत महिला उत्थान कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान 250 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य, नारी सशक्तिकरण और शारीरिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूक किया गया। वक्ताओं ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, आत्मनिर्भर बनने और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गोल मार्किट में प्याऊ निर्माण को लेकर तकरार, निर्माण रूका

आयोजन के दौरान महिलाओं के लिए ब्लड टेस्टिंग की व्यवस्था की गई। साथ ही कैल्शियम, आयरन और मल्टीविटामिन जैसी पोषण सामग्री का वितरण किया गया, जिससे महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश मिला। कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यक्रम आयोजक ममता अग्रवाल, नीति अग्रवाल, सोनिया लूथरा, संतोष शर्मा, मणि पटपटिया, डॉ. तारिणी तनेजा और निरुपमा सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों के अनुसार नवशक्ति यात्रा का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह यात्रा आगामी दिनों में अन्य स्थानों पर भी जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसाः फ्लाईओवर से गिरी कार, तीन की मौत

नवशक्ति यात्रा का तीसरा दिन गांधी कॉलोनी स्थित वाल्मीकि बस्ती में मनाया गया, यहां 200 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चैत्र नवरात्र में नौ देवी, नौ बस्ती और नौ संकल्प के इस महिला उत्थान को समर्पित अभियान में समाजसेवी ममता अग्रवाल के नेतृत्व में महिलाओं के स्वास्थ्य, जागरूकता एवं सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर काम किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य, नारी सशक्तिकरण एवं शारीरिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं के लिए ब्लड टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई एवं कैल्शियम, आयरन तथा मल्टीविटामिन का वितरण भी किया गया। यहां पर ममता अग्रवाल के साथ मणि पटपटिया, नीति अग्रवाल, सोनिया लूथरा, संतोष शर्मा, रेखा अग्रवाल, रेणु चौधरी, मोनाली, सीमा, साधना मेहता, पूनम आदि का सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  मां के साथ 40 लाख की ठगी: दो बेटों के खिलाफ कराई एफआईआर

कार्यक्रम में उपस्थित महिला ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ-साथ आत्मविश्वास भी मिलता है। ममता अग्रवाल ने अभियान को लेकर कहा कि नवरात्र में नवशक्ति यात्रा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। आयोजकों के अनुसार, यह अभियान आगामी दिनों में अन्य क्षेत्रों में भी जारी रहेगा। इसका समापन इन्द्रा कालोनी में 27 मार्च को किया जायेगा।

Also Read This

चिलकाना में किसान की जमीन पर कब्जे का आरोप, फसल काटने की शिकायत लेकर SSP के दरबार पहुंचा पीड़ित

सहारनपुर/चिलकाना। थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव गयाजुद्दीनपुर निवासी किसान ने अपनी भूमिधरी जमीन पर कब्जे के प्रयास, गेहूं की फसल और पॉपलर के पेड़ काटने के आरोप लगाते हुए पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। किसान रामपाल पुत्र रामसिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में एफआईआर दर्ज कराए जाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। किसान का कहना है कि वह खसरा संख्या 603, 604 और 605 की भूमि का वैध भूमिधर है। आरोप है कि कुछ नामजद लोग उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। किसान ने अपने शिकायती पत्र में हल्का लेखपाल पर भी मिलीभगत

Read More »

कपिल देव ने मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए मांगा विशेष बजट

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की बजट में वृद्धि की मांग, मुजफ्फरनगर आने का दिया निमंत्रण मुजफ्फरनगर। लखनऊ स्थित ऊर्जा भवन में प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट कर जनपद मुज़फ्फरनगर के समग्र एवं सुनियोजित विकास, विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त “स्मार्ट सिटी” के रूप में विकसित करने हेतु जो बजट पास है उससे अलग विशेष बजट वृद्धि की मांग रखी। उन्होंने

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित

मुख्य अतिथि मधु गोयल ने अपने संबोधन में कहा-मां परिवार और समाज की आधारशिला होती है तथा वह बच्चों की सर्वश्रेष्ठ गुरू मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे के अवसर पर शुक्रवार को एक भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं को समर्पित मंचीय प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व के महत्व को सम्मान देना तथा विद्यार्थियों में अपनी माताओं के प्रति आदर, प्रेम एवं कृतज्ञता की भावना विकसित करना रहा। एम.जी. पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मधु गोयल का आगमन हुआ। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा मुख्य

Read More »

नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरनगर पुलिस ने 5 मादक पदार्थ तस्करों को दबोचा, करीब 13 किलो अवैध नशीला पदार्थ बरामद मुजफ्फरनगर। सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पांच मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 किलो 998 ग्राम अवैध मादक पदार्थ, जिसमें डोडा पोस्त और गांजा शामिल है, बरामद किया है। एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा

Read More »

जनसुनवाई पोर्टल पर खरा उतरी मुजफ्फरनगर पुलिस, प्रदेश में पहला स्थान

अप्रैल 2026 में शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर मिली बड़ी उपलब्धि मुजफ्फरनगर। जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण में मुजफ्फरनगर पुलिस ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। अप्रैल 2026 की रैंकिंग में जिले के सभी 22 थानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समयबद्ध तरीके से शिकायतों का निस्तारण किया, जिसके चलते यह उपलब्धि जनपद के नाम दर्ज हुई। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय

Read More »