ईरान युद्ध का असर: कहीं वर्क फ्रॉम होम तो कहीं लॉकडाउन जैसे हालात

पश्चिम एशिया में जारी ईरान युद्ध ने दुनिया के कई देशों की स्थिति बिगाड़ दी है। होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही ठप होने के कारण ईंधन आपूर्ति पर गंभीर असर पड़ा है, जिससे कई देशों को आपात कदम उठाने पड़े हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि यह स्थिति लोगों को कोरोना काल की याद दिला रही है। ईरान ने स्पष्ट कहा है कि वह अमेरिका और उसके हितों वाले जहाजों को होर्मुज से गुजरने नहीं देगा, जिसके बाद एशियाई देशों में ईंधन की भारी कमी देखी जा रही है।

ईरान युद्ध के चलते दुनिया की लगभग पांचवां हिस्सा ईंधन खपत प्रभावित हुई है। होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही रुकने से सप्लाई चेन पर गहरा असर पड़ा है। इसका सीधा असर ऊर्जा कीमतों पर पड़ा है, जिससे आम लोगों और सरकारों दोनों के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। ईंधन संकट के चलते फ़िलिपींस ने राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल घोषित कर दिया है। राष्ट्रपति फ़र्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने कहा कि देश में ऊर्जा सप्लाई पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  तबीयत कैसी है... आपको तो दादा कह सकता हूं न : मोदी

सरकार ने कई सख्त कदम उठाए हैं: हफ्ते में चार दिन काम करने का निर्देश, लंच ब्रेक में कंप्यूटर बंद रखने का आदेश, एयर कंडीशनिंग का तापमान 24 डिग्री से नीचे न करने की सीमा बताया गया है कि 20 मार्च तक देश के पास केवल 45 दिनों का तेल भंडार बचा है। ईरान युद्ध का असर पाकिस्तान में भी साफ दिख रहा है, जहां तेल की कीमतें तेजी से बढ़ गई हैं। बिना औपचारिक घोषणा के जेट ईंधन और केरोसिन महंगे हो गए हैं। वहीं, वियतनाम में लोगों से ईंधन बचाने के लिए घर से काम करने की अपील की गई है। सरकार ने कंपनियों को यात्रा और परिवहन कम करने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  टायर फटने से स्कार्पियो खंदक में गिरी, चार लोगों की मौत…पांच को बचाया

बांग्लादेश ने हालात को देखते हुए सभी विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया है और ईंधन की राशनिंग लागू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, देश का जीवाश्म ईंधन आयात बिल 4.8 बिलियन डॉलर तक बढ़ सकता है। श्रीलंका में भी हालात गंभीर हैं: सड़कों की लाइटें, नियॉन साइन और बिलबोर्ड बंद, सरकारी संस्थानों में एयर कंडीशनिंग कम करने के निर्देश, चार दिन का कार्य सप्ताह लागू  ईरान युद्ध के चलते पैदा हुई स्थिति ने दुनिया को फिर से कोरोना काल जैसे प्रतिबंधों और संकट की याद दिला दी है।

इसे भी पढ़ें:  मवेशी को बचाने के प्रयास में पति-पत्नी समेत चार की मौत, मासूम घायल

कई देशों में ऊर्जा बचाने के लिए वर्क फ्रॉम होम, सीमित सेवाएं और आपातकाल जैसे उपाय अपनाए जा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह स्थिति लंबी चली, तो वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसका गहरा असर पड़ सकता है।

Also Read This

डोनाल्ड ट्रंप सरकार द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ पर अमेरिकी सांसदों का विरोध

ट्रंप ईरान सुप्रीम लीडर दावा से मचा हड़कंप

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ट्रंप ईरान सुप्रीम लीडर दावा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान उन्हें अपना अगला सुप्रीम लीडर बनाना चाहता था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान ने अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और क्षेत्र में हमले तेज कर दिए हैं। ईरान ने बुधवार को पश्चिम एशिया में युद्धविराम के अमेरिकी प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। इसके बाद इजरायल और खाड़ी अरब देशों पर हमले तेज कर दिए गए। कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया, जिससे वहां भीषण आग लग गई।

Read More »

रघुनाथ मंदिर रामनवमी पर 36 साल बाद खुले द्वार

कश्मीर घाटी में रघुनाथ मंदिर रामनवमी के अवसर पर 36 वर्षों बाद ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब हब्बाकदल स्थित मंदिर के द्वार आधिकारिक रूप से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। वर्ष 1990 में कश्मीरी पंडितों के पलायन के बाद वीरान पड़े इस मंदिर में अब फिर रौनक लौट आई है, जो घाटी की साझा विरासत और आस्था की नई तस्वीर पेश कर रही है। श्रीनगर के डल हसन यार क्षेत्र में झेलम नदी के बाएं किनारे स्थित यह मंदिर भगवान श्रीराम को समर्पित है। लगभग 36 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद रामनवमी पर यहां पूर्ण आरती का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर में हवन कुंड तैयार कर लिया

Read More »

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ा

पत्नी के साथ कथित अवैध संबंध और पारिवारिक विवाद बना था हत्या की वजह, तमंचा, कारतूस व धारदार हथियार बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में हुए चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पारिवारिक विवाद और मानसिक प्रताड़ना इस हत्या की मुख्य वजह सामने आई है। थाना भोपा क्षेत्र में हुए हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के अभियोग में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया

Read More »