माहौल बिगाड़ने की कोशिश, देवस्थल के पास मीट मिलने से तनाव

ककरौली के जौली मार्ग पर ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद कराया शुद्धिकरण

मुजफ्फरनगर। ककरौली थाना क्षेत्र के जौली मार्ग पर रविवार सुबह उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब रजवाहे के किनारे मीट के सड़े हुए अवशेष मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने इसे धार्मिक स्थल को अशुद्ध करने की कोशिश बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद स्थिति को नियंत्रित किया।

रविवार सुबह जौली मार्ग से गुजर रहे ग्रामीणों ने रजवाहे के पास सड़क किनारे चिकन मीट के अवशेष पड़े देखे। मीट से तेज दुर्गंध (सड़ांध) आ रही थी, जिससे वहां खड़े रहना भी मुश्किल हो रहा था। आसपास खेत में स्थित देवस्थल के कारण ग्रामीणों की भावनाएं भड़क उठीं और उन्होंने इसे असामाजिक तत्वों की साजिश बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने आरोप लगाया कि जानबूझकर देवताओं के पास मीट फेंककर माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। दुर्गंध के कारण कई लोगों और पुलिसकर्मियों को नाक पर कपड़ा बांधना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जौहरा अनाथालय के खिलाफ क्रांतिसेना ने किया प्रदर्शन

सूचना मिलने पर ककरौली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पशु चिकित्सक को बुलाकर मीट के नमूनों की जांच कराई गई। सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मीट किसी शादी समारोह में बना हुआ प्रतीत हो रहा है, जो सड़ जाने के बाद किसी ने रजवाहे के पास फेंक दिया।

इसे भी पढ़ें:  प्रदेश में अब नहीं चलती रिश्वत: सीएम योगी

उन्होंने स्पष्ट किया कि मीट के अवशेष देवस्थल से कुछ दूरी पर पाए गए, हालांकि एहतियात के तौर पर ग्रामीणों की संतुष्टि के लिए गंगाजल मंगवाकर देवस्थल का शुद्धिकरण कराया गया। पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या तनाव की स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पैगंबर की शान में गुस्ताखी पर भड़की जमीयत उलमा

Also Read This

सहारनपुर में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, गागलहेड़ी पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा

सहारनपुर। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अवैध रूप से खनन सामग्री ले जाने, गाड़ियों की रैकी करने और बिना वैध कागजात डंपर चलाने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो डंपर, एक हुंडई वेन्यू कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 23 मई 2026 की रात गागलहेड़ी पुलिस और खनन विभाग की टीम को अवैध खनन से जुड़ी गतिविधि की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान खनिज सामग्री से भरे दो डंपर पकड़े

Read More »

जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर गोदाम में भीषण आग, घंटों बाद पाया काबू

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आसपास की पेपर मिलों में भी बढ़ाई गई सतर्कता मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर स्टॉक में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चुनाव को देखते हुए पुलिस अलर्ट, शातिरों पर नजरआग की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरनगर के अलावा बुढ़ाना, जानसठ और खतौली से भी

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क शिविर आयोजित, 114 रोगियों को मिला उपचार

शिविर में रोगियों को निःशुल्क दवा और चश्मा वितरण, 24 रोगियों का फ्री मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 24, मई 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री रोहित सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र

Read More »