मुजफ्फरनगर में नई कार्यकारिणी घोषणा, सजा पारिवारिक मंच

मुजफ्फरनगर में स्थानीय न्यू दावत पार्टी हॉल में  आयोजित भव्य पारिवारिक सभा में नई कार्यकारिणी घोषणा की गई। कार्यक्रम के दौरान नव-युगल अनुराग गुप्ता एवं आकांक्षा गुप्ता को समस्त परिवार की ओर से सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी गईं। सभा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, समयबद्धता पुरस्कार और वार्षिक स्नेह उपहार भी आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर अध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आयोजन के सफल संचालन पर आभार व्यक्त किया। संरक्षक हर्षवर्धन जैन ने सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी घोषणा करते हुए विभिन्न पदों पर दायित्व सौंपे। इस दौरान कांति राठी, डॉ. अंजली गर्ग और पुरुषोत्तम अग्रवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं। वहीं वन्दना शर्मा को सर्वसम्मति से महिला सहभागिता पद के लिए चुना गया। समारोह के दौरान नव-युगल अनुराग गुप्ता एवं आकांक्षा गुप्ता को मंच से शुभकामनाएं दी गईं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में श्री बालाजी शोभायात्रा मार्ग पर हुड़दंग, 2 युवक पुलिस हिरासत में

उपस्थित सदस्यों ने उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। यह पल सभा के सबसे भावनात्मक और स्नेहपूर्ण क्षणों में शामिल रहा। कार्यक्रम में समय की पाबंदी का विशेष ध्यान रखा गया। इसी क्रम में समयबद्धता पुरस्कार भी वितरित किए गए। इसके साथ ही संस्था की ओर से सभी सदस्यों को वार्षिक स्नेह उपहार भेंट किए गए, जिससे सभा का आत्मीय वातावरण और भी मजबूत हुआ। सभा में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को और अधिक आकर्षक बना दिया।

इसे भी पढ़ें:  अवैध पीर के खिलाफ शिवसेना का हल्ला बोलः शहर कोतवाली का घेराव

बच्चों और सदस्यों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक कार्यक्रमों में वृत्तिका पंडित, नंदिता अग्रवाल, आरव त्रिखा, प्रीत वर्धन शर्मा, वीरेंद्र अग्रवाल, धीरज उपाध्याय, वन्दना शर्मा एवं राजीव त्रिखा ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। इन प्रस्तुतियों को उपस्थित सदस्यों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. अंजली गर्ग ने किया। पूरे आयोजन में अनुशासन, गरिमा और आत्मीयता का सुंदर संतुलन देखने को मिला। कार्यक्रम के सफल आयोजन में, हर बार की भांति, सचिव नवनीत गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

 इस अवसर पर मनीष गर्ग, विनीत गुप्ता, मनोज राठी, सुखबीर सिंह, के.पी. राठी, ओ.डी. शर्मा, विपिन चौधरी, विनय गर्ग, पुरुषोत्तम सिंघल, ब्रजेश कुमार गुप्ता, प्रीत वर्धन शर्मा, हाकम सिंह, यशपाल अरोरा, डॉ. दीपक कुमार गर्ग, राज कुमार गुप्ता, पंकज गुप्ता, विरेंद्र अग्रवाल, बृज मोहन शर्मा, डॉ. बी.के. आत्रे, अशोक सिंघल, अरुण कुमार मित्तल, अनुराग गुप्ता, आशु अग्रवाल, राजेन्द्र कुमार सैनी, नीरज कुमार, डॉ. राहुल कुशवाहा, विनोद अग्रवाल, सुनीता साह सहित अनेक गणमान्य सदस्य परिवार सहित मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  कड़ाके की ठंडः मुजफ्फरनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद

सभा का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में अध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से सुरुचिपूर्ण रात्रि भोज का आनंद लिया।

Also Read This

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  अवैध पीर के खिलाफ शिवसेना का हल्ला बोलः शहर कोतवाली का घेरावराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कड़ाके की ठंडः मुजफ्फरनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कड़ाके की ठंडः मुजफ्फरनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंदजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »