श्री बालाजी जयंतीः थम गई शहर की रफ्तार, हर कदम भक्तों की कतार

भरतिया कालोनी से हुआ भगवान श्री बालाजी की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ, स्वर्ण रथ पर नगर भ्रमण को निकले बालाजी

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर गुरुवार को भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आया, जब बालाजी शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। स्वर्ण रथ पर सवार होकर बालाजी महाराज भक्तों का कल्याण करने और अपनी कृपा बरसाने के लिए नगर भ्रमण के लिए निकले तो हर मार्ग पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और पूरा वातावरण भजनों, जयकारों और उत्साह से गूंज उठा। श्री बालाजी के स्वर्ण रथ के रवाना होने के साथ ही शहर की रफ्तार को भी ब्रेक लग गया और कदम दर कदम भंडारों, डीजे और फूलों की बारिश करने को भक्त आतुर नजर आये। लंबी लंबी कतारों में भरी दोपहरी में भीषण धूप के बीच नंगे पांव भक्तों ने हाथ में रस्सी लेकर श्री बालाजी के रथ को खींचकर सेवा की।

श्री बालाजी धाम मंदिर परिसर में आयोजित बालाजी जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल, नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा सहित वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा और व्यापारी नेता संजय मित्तल के अलावा कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी का मंदिर कमेटी के मुख्य सेवादार भीम सैन कंसल ने तिलक करते हुए पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंदिर परिसर में पूजन के बाद केक काटकर भी उत्सव का आनंद साझा किया गया। पूजन के उपरांत श्री बालाजी को छप्पन भोग लगाये गये और स्वर्ण श्रृंगार के साथ उनको रथ पर सवार किया गया। यहां अतिथियों ने उनकी आरती के बार रथ रवाना किया।

इसे भी पढ़ें:  भौराखुर्द में मासूम की हत्या का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

भरतिया कॉलोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर परिसर से गुरुवार सुबह विधिवत पूजन-अर्चन के बाद उत्तर भारत की प्रमुख और कांवड़ यात्रा के बाद दूसरी सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा मानी जाने वाली बालाजी शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। नई मंडी क्षेत्र से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी और लगभग 24 घंटे में मंदिर परिसर में ही पहुंचकर पूर्ण होगी। शुभारंभ के पश्चात बालाजी महाराज स्वर्ण रथ पर सवार होकर निकले, तो उनका स्वर्ण रथ को खींचने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु नंगे पैर रस्सा थामने के लिए पूरी तरह से भक्तिमय होकर आतुर नजर आये। यात्रा के दौरान “जय श्री बालाजी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इसे भी पढ़ें:  सिंगल यूज प्लास्टिक का सबसे बड़ा विकल्प मोल्डेड फाइबर उत्पादः पंकज अग्रवाल

भरतिया कालोनी से यह यात्रा नवीन मंडी पहुंची और इसके बाद पूरे नगर का भ्रमण शुरू हो गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। जगह-जगह भंडारे आयोजित किए गए, जहां हलवा-पूरी, पूरी-सब्जी, शरबत, ठंडा जल, टॉफी, बिस्कुट और अन्य प्रसाद वितरित किया गया। डीजे और भजन मंडलियों की धुनों पर भक्त झूमते नजर आए। व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए। एसपी देहात के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा, वहीं नगरपालिका परिषद के अधिकारी सफाई व्यवस्था की निगरानी करते दिखे। पूरे शहर में हर कदम पर बालाजी के भव्य स्वागत के साथ आस्था, भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने मुजफ्फरनगर को एक विशाल आध्यात्मिक उत्सव में बदल दिया।

इसे भी पढ़ें:  झालू में किन्नरों द्वारा जबरन धन उगाही पर शिकायत

मंत्री कपिल देव ने किया स्वच्छता श्रमदान, भक्तों को बांटा प्रसाद

मुजफ्फरनगर। श्री बालाजी जयंती के अवसर पर भरतिया कॉलोनी में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें कपिल देव अग्रवाल ने विशेष रूप से भाग लिया। यात्रा के शुभारंभ पर उन्होंने श्री बालाजी के स्वर्ण रथ के आगे चलकर हाथ में झाड़ू लेकर मार्ग की सफाई की और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

इसके बाद वे नवीन मंडी स्थल भी पहुंचे, जहां व्यापारियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। उन्होंने इस पहल को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का प्रतीक बताते हुए सभी लोगों से श्रमदान कर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारीकृखासतौर पर स्वच्छताकृको बढ़ावा देने का एक अच्छा उदाहरण है।

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  सिंगल यूज प्लास्टिक का सबसे बड़ा विकल्प मोल्डेड फाइबर उत्पादः पंकज अग्रवालहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  लड़की को डराया, फिर बहकाया, परिजनों

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भारी बारिश: 3 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंदहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  AKROSH-लाठी चार्ज का जवाब चुनाव में देगा प्रजापति समाजमंत्री ने जिलाधिकारी,

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »