योगी सरकार में बढ़ी शिक्षा की गुणवत्ता, हर एक बच्चा जायेगा स्कूलः कपिल देव अग्रवाल

मंत्री अनिल कुमार और पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप के साथ किया ‘स्कूल चलो अभियान 2026-27’ का शुभारंभ, विद्यार्थियों को वितरित की गईं पाठ्य पुस्तकें

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में शिक्षा के प्रसार और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से ‘स्कूल चलो अभियान 2026-27’ की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

शनिवार को जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ‘स्कूल चलो अभियान 2026-27’ एवं पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल एवं नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें:  यमुना ने वृंदावन में मचाया हाहाकार...बेघर हुए हजारों लोग, कॉलोनियां जलमग्न  

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डिजिटल माध्यम से प्रेरणादायी संबोधन प्रसारित किया गया। संदेश में शिक्षा को समाज के सर्वांगीण विकास का आधार बताते हुए प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने का आह्वान किया गया। समारोह के अंतर्गत राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ‘स्कूल चलो अभियान’ के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य जन-जन तक शिक्षा का संदेश पहुंचाना और अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार और विस्तार के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही भविष्य के सशक्त समाज की नींव है और इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में नौकरी पाने को अब सिफारिश की जरूरत नहींः योगी

https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=pfbid02H6qNAQf49CL28qEDPa83v7N22ppuZjFvVZyVycEKkeYoUgJPyEGUGHA6qiH9kk3jl&id=61551887744550

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि ‘स्कूल चलो अभियान’ केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनकी शिक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षित समाज ही प्रगतिशील समाज की पहचान है। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए सभी से इस दिशा में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नवीन शैक्षणिक सत्र की पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं। साथ ही निपुण विद्यालयों और निपुण विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  बरेली में सपा नेताओं के दो मैरिज हॉल पर दो दिन तक बुलडोजर एक्शन, 50 लोग बेघर

https://www.facebook.com/KapilDevAggarwalBJP/posts/pfbid026kchhnGofPVCgfJkd7sEUHUTByPjMXeFrtVvdBxZKWRBhLMt2kJPL9x38PjT2Lyil

जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और शिक्षिकाओं को भी सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। अतिथियों ने संयुक्त रूप से सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल संजय राठी, मंडल अध्यक्ष भाजपा नंदकिशोर पाल, मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Also Read This

बिजली चोर हो जाएं सावधान: खतौली नगर में चला बिजली चोरी विरोधी अभियान

खतौली। विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए नगर में विशेष अभियान चलाया गया। अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर जांच की गई। अभियान में चार लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया, जिनके खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसे भी पढ़ें:  कर्नाटक में नन्जुन्दा स्वामी की पुण्यतिथि पर राकेश टिकैत की श्रद्धांजलिविभागीय टीम के अनुसार पक्का बाग क्षेत्र में वसीम पुत्र रशीद, फैसल पुत्र नसीमुद्दीन, आस मोहम्मद, तथा खुर्शीद के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं नई आबादी क्षेत्र में आबिद, उमरदीन, अल्ताफ और अलीमुदीन के खिलाफ भी बिजली चोरी के मामले दर्ज किए गए।उपखंड अधिकारी

Read More »

भोपा पुलिस ने आकाश की मौत में वांछित आरोपी को दबोचा

हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त की मोरना-शुक्रताल मार्ग से हुई गिरफ्तारी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मोरना से शुक्रताल जाने वाले मार्ग पर स्थित गेट के पास से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। इसे भी पढ़ें:  सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ावरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भोपा थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी

Read More »

दुकान में लूट के छह दिन बाद मुठभेड़ में तीन आरोपी दबोचे

चैकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, फायरिंग में एक बदमाश घायल, नकदी और लूटा गया मोबाइल बरामद मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली पुलिस ने कछौली क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच दीदाहेड़ी-कल्लरपुर चौराहे के पास देर रात हुई फायरिंग में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, लूटा गया मोबाइल, नकदी और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार 15 मई को कछौली निवासी दुकानदार संजीव कुमार की दुकान पर

Read More »

देवबंद में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

आटा चक्की के बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी जा रही थी रिश्वत, कार्यालय पर छापेमारी से मचा हड़कंप देवबंद। जनपद सहारनपुर के देवबंद स्थित विद्युत निगम कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एंटी करप्शन टीम ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पर छापा मारकर उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार मौर्या को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारी इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  यूपी में नौकरी पाने को अब सिफारिश की जरूरत नहींः योगीसूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवबंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी उपभोक्ता ने

Read More »

कूकड़ा चौकी पर हंगामाः युवक को हिरासत में लेने पर भड़के परिजन

ठेला लगाने से शुरू हुआ था विवाद, नाबालिग से मारपीट और पक्षपात के आरोपों से घिरी पुलिस मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की कूकड़ा पुलिस चौकी बुधवार को उस समय तनाव का केंद्र बन गई, जब एक युवक को पुलिस द्वारा चौकी लाए जाने के बाद उसके परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया। चौकी परिसर में घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। परिजनों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई, अभद्रता और नाबालिग बच्चे से मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, कूकड़ा चौक पर ऋतिक

Read More »

मुजफ्फरनगर-ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

सघन चेकिंग अभियान में तीन ओवरलोड वाहन और एक ट्रैक्टर निरुद्ध, दो लाख से अधिक का जुर्माना मुजफ्फरनगर। सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा जनपद में ओवरलोड एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने विभिन्न मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की। इसे भी पढ़ें:  यूपी में नौकरी पाने को अब सिफारिश की जरूरत नहींः योगीप्रवर्तन अभियान के तहत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने वाहनों की चेकिंग की। कार्रवाई के दौरान तीन ओवरलोड वाहनों तथा एक ट्रैक्टर को नियमों के उल्लंघन में

Read More »