ई-रिक्शा हादसाः टोल प्लाजा के पास पलटने से व्यक्ति की मौत

सड़क पर पड़े पत्थर से बिगड़ा संतुलन, ब्ब्ज्ट में कैद हुई पूरी घटना; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार और असावधानी के बीच एक छोटा-सा अवरोध भी किस तरह जानलेवा बन सकता है, इसका उदाहरण तितावी क्षेत्र में सामने आया, जहां एक ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर स्थित जगाहेड़ी टोल प्लाजा के समीप यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर पड़े एक पत्थर से ई-रिक्शा का पहिया टकरा गया, जिससे वाहन अचानक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे के समय रिक्शा में सवार गजे सिंह (निवासी अलमासपुर) नीचे दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

इसे भी पढ़ें:  ऊँचा गांव में गुरु गोरखनाथ मंदिर का भव्य भूमि पूजन संपन्न

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी फुगाना, यतेंद्र नागर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क पर पड़े पत्थर के कारण ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ा, जिससे यह दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर शादी बिजली कनेक्शन काटा, वीडियो वायरल

इस हादसे का वीडियो टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक मामूली बाधा ने गंभीर दुर्घटना का रूप ले लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर फैली अव्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि टोल प्लाजा जैसे व्यस्त स्थानों पर सड़क की नियमित सफाई और निगरानी जरूरी है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

इसे भी पढ़ें:  ग्रामीण भारत की आत्मनिर्भरता का आधार बनेगा जी राम जीः कपिल देव

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »