मृत्यु के बाद रोशनी की सौगातः बहन का नेत्रदान कर भाइयों ने पेश की मिसाल

भाजपा नेता पवन अरोड़ा की बहन का मंगलवार सुबह हुआ देहांत, परिवार ने पूर्ण कराया संकल्प, मंत्री ने जताई गहरी संवेदना

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नेत्रदान के प्रति जागरूकता को एक नई दिशा मिली, जब एक परिवार ने अपनी प्रिय सदस्य की अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए नेत्रदान का संकल्प पूर्ण कराया। इस पहल ने न केवल मानव सेवा का संदेश दिया, बल्कि समाज को भी प्रेरित किया कि मृत्यु के बाद भी जीवन को रोशन किया जा सकता है।

मुजफ्फरनगर में नेत्रदान के क्षेत्र में सक्रिय संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा लगातार लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में संस्था से जुड़े एक परिवार ने अपनी बहन के निधन के बाद नेत्रदान कर समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। मंगलवार सुबह मीना अरोड़ा का निधन हो गया। उनके जीवनकाल में व्यक्त की गई इच्छा के अनुरूप परिवार ने तुरंत नेत्रदान का निर्णय लिया। इसके लिए समर्पित युवा से जुड़े कार्यकर्ता अमित पटपटिया से संपर्क किया गया, जिन्होंने मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग से समन्वय स्थापित किया।

इसे भी पढ़ें:  योगीराज में भाजपा को घायल कर रही पुलिस, भड़का आक्रो

सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और सभी आवश्यक सावधानियों के साथ कॉर्निया को सुरक्षित रूप से निकालकर संरक्षित किया। ये कॉर्निया जल्द ही दो जरूरतमंद व्यक्तियों के जीवन में रोशनी लाने का माध्यम बनेंगे। नेत्रदान की प्रक्रिया के दौरान परिवार के सदस्यकृललित अरोड़ा, पवन अरोड़ा, पंकज अरोड़ा सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर दोनों कॉर्निया चिकित्सकों को सौंपे। समर्पित युवा के प्रतिनिधि अमित पटपतिया ने अरोड़ा परिवार के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज के लिए प्रेरणादायक कदम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी इस तरह के नेक कार्यों में आगे आएं और नेत्रदान के महत्व को समझें। समिति के अनुसार, उनके प्रयासों से यह 17वां सफल नेत्रदान है। इस अवसर पर संस्था से जुड़े विन्नी कलरा, पंकज अपवेजा, मनी पटपतिया, राखी ग्रोवर सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  छपार टोल प्लाजा प्रकरण-रंगदारी के मुकदमे में मांगेराम त्यागी को क्लीन चिट!

मीना अरोड़ा के नेत्रदान ने यह साबित कर दिया कि इंसान अपने जीवन के बाद भी दूसरों के जीवन में उजाला ला सकता है। यह पहल समाज में नेत्रदान के प्रति सकारात्मक सोच को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मीना अरोडा भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोडा की बहन है। मीना का अंतिम संस्कार मंगलवार को नई मंडी श्मशान घाट पर किया गया। यहां पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अन्य भाजपा नेताओं ने गहरा शोक और संवेदना व्यक्त की।

इसे भी पढ़ें:  जानसठ में ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत, खेलते समय हुआ हादसा

Also Read This

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

मुजफ्फरनगर-छपार टोल क्षेत्र में ओवरलोड खनन वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

परिवहन विभाग की टीम ने नौ वाहनों का किया चालान, 8.57 लाख रुपये का जुर्माना लगाया मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में ओवरलोड खनन वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। छपार टोल प्लाजा क्षेत्र में परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नौ वाहनों पर प्रवर्तन कार्रवाई की। इस दौरान भारी जुर्माना भी लगाया गया और वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों तथा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में सहायक संभागीय प्रवर्तन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा और उनकी टीम ने मंगलवार को छपार टोल प्लाजा से करीब

Read More »

दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस उन्नाव में पलटी, 24 यात्री घायल 6 यात्रियों की मौत

उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर प्राइवेट स्लीपर बस औरास थाना क्षेत्र में किलोमीटर 262 के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में छह यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। हादसा औरास थाना क्षेत्र के नींभाखेड़ा गांव के पास अंडरपास के नजदीक हुआ। सुबह का समय होने के कारण बस में बैठे कई यात्री नींद में थे। अचानक तेज झटका लगा और बस पलट गई। पल भर

Read More »