शाहजहांपुर में मकान तोड़ने पहुंचा प्रशासन, मचा अफसरों में हड़कंप

शाहजहांपुर में मकान तोड़ने पहुंचा प्रशासन तो मौके पर उस समय सनसनी फैल गई, जब बाप-बेटे समेत तीन लोगों ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश कर ली। मौके पर मौजूद पुलिस ने दो लोगों को बचा लिया, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट भी अस्पताल पहुंचे। यूपी के शाहजहांपुर से सामने आए इस मामले ने प्रशासनिक कार्रवाई के तरीके और मौके पर बने तनावपूर्ण हालात पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान विरोध इतना बढ़ गया कि तीन लोगों ने घर के पास ही पेड़ पर फंदा लगाकर जान देने की कोशिश कर ली। यह मामला शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के मगटोरा गांव के मजरेता का है। मंगलवार दोपहर प्रशासन की टीम चकरोड में मकान होने की बात कहकर जेसीबी लेकर उसे तोड़ने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान विरोध में बाप-बेटे समेत तीन लोगों ने घर के पास ही पेड़ पर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश कर ली। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत दो लोगों को उतारकर बचा लिया। तीसरे व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर पर जुबानी जंग: क्या BLO की मौतें भी नाटक हैं- अखिलेश यादव 

घटना की जानकारी मिलते ही देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट भी अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले भी प्रशासन की टीम इसी मकान को तोड़ने पहुंची थी। मंगलवार को एक बार फिर पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर टीम पहुंची, जिसके बाद यह पूरा घटनाक्रम सामने आया। स्थानीय स्तर पर यह भी कहा जा रहा है कि जिस मकान को लेकर विवाद है, उसे पहले भी प्रशासन ने चिह्नित किया था। मंगलवार को दोबारा कार्रवाई के लिए टीम पहुंचने के बाद हालात अचानक बिगड़ गए।

इसे भी पढ़ें:  गन्ना नियंत्रण आदेश-2026 वापस, किसानों और जनप्रतिनिधियों में खुशी

 मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के सामने इस तरह का घटनाक्रम होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर दो लोगों की जान बचाई, लेकिन तीसरे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उधर, फर्रुखाबाद के कटरी क्षेत्र के गांव में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। ससुराल पक्ष का कहना है कि बीमारी से तंग आकर उसने आत्महत्या की है। जब महिला फांसी लगा रही थी, तब उसे बचाने के प्रयास में उसने अपनी बहन को काट लिया।

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे कोतवाली क्षेत्र के गांवकुआं खेड़ा चौकी क्षेत्र के कुआं खेड़ा वजीर आलम के गांव बड़ी खजुरिया में 35 वर्षीय चांदनी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। ससुराल वालों का कहना है कि उसने बीमारी से तंग आकर अपने घर की ऊपरी मंजिल पर साड़ी के पल्लू से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय चांदनी फांसी लगा रही थी, उसकी छोटी बहन नीलम वहां मौजूद थी।

इसे भी पढ़ें:  YOG DIWAS-स्वस्थ जीवन की अलख जगाने मुजफ्फरनगर में उमड़ा जनसैलाब

नीलम ने अपनी बहन चांदनी को रोकने का काफी प्रयास किया और उसे फंदे से उतारने की कोशिश की, लेकिन चांदनी ने अपनी बहन के हाथ पर दांतों से काट लिया। घटना के बाद मायके पक्ष को सूचना दी गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद की इन दोनों घटनाओं ने मंगलवार को प्रशासन और पुलिस तंत्र को सतर्क कर दिया।

एक ओर शाहजहांपुर में कार्रवाई के दौरान तीन लोगों ने जान देने की कोशिश की, वहीं दूसरी ओर फर्रुखाबाद में महिला की मौत ने परिवार को सदमे में डाल दिया। फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है और घटनाओं से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

Share This Article