मुजफ्फरनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 12 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले, कई थानों-चौकियों में नई तैनाती

मुजफ्फरनगर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार जिले में 12 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल के बाद खतौली, जानसठ, मंसूरपुर, चरथावल, भोपा, भौराकलां, खालापार और रतनपुरी समेत कई थाना और चौकी क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।

आदेश में निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह को आईडीआरएस/पासपोर्ट सेल के साथ अग्रिम आदेश तक प्रभारी-112 का कार्य भी सौंपा गया है। वहीं निरीक्षक नरेश कुमार को लाइडर चौकी, थाना खतौली से अपराध शाखा भेजा गया है। उपनिरीक्षक अक्षय कुमार को थाना खतौली से सलारपुर चौकी, थाना जानसठ तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  दोस्त बनकर महिला ने रिटायर्ड कंसल्टेंट से की 1.01 करोड़ की ठगी

इसी तरह उपनिरीक्षक विशाल राठी को कस्बा चौकी व थाना जानसठ से थाना मंसूरपुर भेजा गया है। उपनिरीक्षक अजय कुमार त्यागी को रतनपुरी क्षेत्र से हटाकर थाना खतौली में तैनाती दी गई है। उपनिरीक्षक पंकज शर्मा को थाना चरथावल से कस्बा चौकी, जानसठ भेजा गया है। उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह को सलारपुर चौकी, जानसठ से लाइडर चौकी, खतौली भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें:  एमपीएल-2: रोमांचक मुकाबले में जीते क्रिस्टल बालाजी टाइटंस

आदेश के मुताबिक उपनिरीक्षक शिव कुमार शर्मा को थाना भोपा से थाना चरथावल स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह को कचहरी सुरक्षा से पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा अम्बा विहार चौकी, थाना खालापार और भौराकलां थाना क्षेत्र की चौकियों में भी तैनाती बदली गई है।

पुलिस विभाग में इस तरह का फेरबदल आम तौर पर कानून-व्यवस्था, कार्यकुशलता और क्षेत्रीय जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाता है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई
Share This Article