जानसठ में ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत, खेलते समय हुआ हादसा

मुजफ्फरनगर के जानसठ कस्बे में बिजली के ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बच्चा खेलते-खेलते ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गया। मृतक की पहचान सव्यन के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, जानसठ कस्बे में खेलते समय सव्यन अचानक ट्रांसफार्मर के करीब चला गया। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर जाम समस्या: बस रूट में बदलाव

घटना की सूचना पर थाना जानसठ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। मोहल्ले के लोगों ने भी घटना पर दुख जताया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर खुले और असुरक्षित हालत में रखा गया था। उनका कहना है कि अगर सुरक्षा के इंतजाम होते तो हादसा टाला जा सकता था।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड सोपान कैंप का आयोजन
Share This Article