मुजफ्फरनगर-दिल दहला देने वाली वारदातः पत्नी की बेरहमी से की हत्या

पेड़ लगाने वाले लोहे के औजार से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, घटना के बाद आरोपी पति फरार, शराब की लत बनी हत्या का कारण

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक सनसनीखेज घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। छपार थाना क्षेत्र के सिंभालकी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। वारदात इतनी क्रूर थी कि जिसने भी सुना, वह सिहर उठा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने जांच तेज करते हुए उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। सिंभालकी गांव निवासी 45 वर्षीय महिला घर में सामान्य दिनचर्या के तहत वॉशिंग मशीन में कपड़े धो रही थी। उसी दौरान उसके पति ने अचानक हमला कर दिया। आरोपी ने पेड़ लगाने में इस्तेमाल होने वाले लोहे के नुकीले औजार (बर्मा/खुरपी) से महिला पर एक के बाद एक कई वार किए। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला। चेहरे, पेट और पैरों पर गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना घर के अंदर ही घटी, जिससे स्पष्ट है कि यह अचानक हुआ हिंसक विस्फोट था।

इसे भी पढ़ें:  अन्तर्जनपदीय गैंग के तीन शातिर टप्पेबाज दबोचे

घटना के समय घर में केवल 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला मौजूद थी। उम्र अधिक होने के कारण वह न तो हमले को रोक सकीं और न ही स्पष्ट रूप से पूरी घटना का विवरण दे पाईं। परिवार के दोनों बेटे उस समय घर पर नहीं थे, बड़ा बेटा दूसरे शहर में निजी नौकरी करता है और छोटा बेटा पास के क्षेत्र में आयोजित मेले में गया हुआ था। इस कारण घटना के समय घर में कोई ऐसा व्यक्ति मौजूद नहीं था जो बीच-बचाव कर सकता। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, वह गांव के पास स्थित जंगल की ओर भाग गया।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में CM की जनसभा कल, रात 12 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर को घेरकर जांच शुरू की और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। सीओ सदर डॉ. रविशंकर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है। दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं, संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां भी तलाश जारी है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की और स्पष्ट जानकारी मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी शराब पीने का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में विवाद हुआ होगा या मानसिक आवेश में आकर उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओंकृघरेलू विवाद, आर्थिक तनाव और नशे की भूमिका की जांच कर रही है। घटना के बाद सिंभालकी गांव में भय और शोक का वातावरण है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना ने पूरे गांव को हिला दिया है।

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गयास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जेसीबी हादसे को लेकर श्रम विभाग में पालिका अफसर तलबवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मेरठ के परिवार से मुजफ्फरनगर में धोखाधड़ी: दो बार

Read More »