मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसाः फ्लाईओवर से गिरी कार, तीन की मौत

सिसौना कट के पास अनियंत्रित हुई कार रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी, दो युवक गंभीर, एक को हायर सेंटर रेफर

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर के मोड़ पर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

रविवार को करीब तीन बजे पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिसौना कट के पास स्थित फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि कार मोड़ पर संतुलन खो बैठी और साइड रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही छपार थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी सदर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

इसे भी पढ़ें:  एमजी वर्ल्ड विजन के छात्रों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बांधी राखी

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीन घायलों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से एक युवक की हालत अत्यंत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सभी लोग हरियाणा से क्रेटा कार में सवार होकर आ रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रविशंकर के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि दो का इलाज चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  स्वामी यशवीर ने छह मुस्लिमों की कराई घर वापसी, परिवार ने अपनाया हिंदू धर्म

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  स्वामी यशवीर ने छह मुस्लिमों की कराई घर वापसी, परिवार ने अपनाया हिंदू धर्मस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस पर जोश और अनुशासन का संगमवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  SOCIAL WORK-शिव से क्रांति तक ललित ने पूरे किये

Read More »