सीएम योगी के ऐतिहासिक स्वागत को तैयार मुजफ्फरनगर पालिका

सवा करोड़ की लागत से बने अहिल्याबाई स्मारक का सीएम करेंगे लोकार्पण, सभी व्यवस्था समय से पूर्ण करने पर जोर

मुजफ्फरनगर। जनपद में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक और सियासी गतिविधियां चरम पर पहुंच गई हैं। शहर में विकास कार्यों को अंतिम रूप देने के साथ ही जनसभा को सफल बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 13 अप्रैल को प्रस्तावित आगमन को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है। नगरपालिका परिषद द्वारा करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से तैयार कराए गए देवी अहिल्याबाई होल्कर प्रतिमा स्मारक का लोकार्पण और प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री के हाथों किया जाएगा।

इस अनावरण कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए खुद नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप पूरी सक्रियता के साथ तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसके साथ ही सीएम योगी की जनसभा को सफल बनाने और कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए टीम वर्क के आधार पर काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा रविवार को पालिका मुख्यालय टाउनहाल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण, पेयजल आपूर्ति, पथ प्रकाश और स्वच्छता से जुड़े कार्यों में कमियां पाए जाने पर नाराजगी जताई गई। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-विवाहिता ने खाया जहर, पति की सड़क पर जमकर हुई धुनाई

उन्होंने यहां पर सख्त रवैया अपनाते हुए पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को सभी कार्यों की लगातार निगरानी करने और तय समयसीमा में व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से सड़कों को अतिक्रमण और गड्ढा मुक्त बनाने तथा शहर की साफ-सफाई पर जोर दिया गया है। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यह पूरे नगरपालिका परिवार के लिए गौरव का अवसर है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण करने आ रहे हैं। ऐसे में शहर की छवि को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी है। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  पकड़ा, पीटा और उठाकर पटक दिया-दो अधिवक्ता भाइयों के खिलाफ मुकदमा

पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आमजन में भी उत्साह और उल्लास का माहौल है। जनसभा में ऐतिहासिक भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के कारण जनता में विश्वास और समर्थन लगातार बढ़ा है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह जनसभा न केवल भीड़ के लिहाज से ऐतिहासिक होगी, बल्कि सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का एक प्रभावी मंच भी बनेगी।

इसे भी पढ़ें:  पालिका में हड़ताल : दूसरे दिन भी काम बंद, आउटसोर्स कर्मी काम पर लौटे

समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, एई निर्माण नैपाल सिंह, एई जलकल अनुज कुमार, जेई निर्माण राजीव सोनकर, जेई जलकल जितेन्द्र सैनी और धर्मवीर सिंह, सीएसएफआई योगेश कुमार, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल और वैशाली सोती, राजस्व निरीक्षक अमरजीत सिंह व अमित कुमार, लिपिक आकाशदीप, तनवीर आलम, मैनपाल सिंह, राजीव वर्मा, रूचि शर्मा, शिवांगी, अशोक ढींगरा, संदीप यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Also Read This

मुजफ्फरनगर-सीएम ड्यूटी भूलकर दंगा करने वाला दारूबाज दरोगा चौबे सिंह सस्पेंड

मुख्यमंत्री आगमन जैसे कार्यक्रम में तैनाती के दौरान अनुशासनहीनता और नशा करने पर एसएसपी ने लिया सख्त निर्णय

Read More »

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »