हैलीपेड पर धूप में खड़े रहे भाजपा सभासद, नहीं पहुंचे पास, मंत्री को घेरा

मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचे भाजपा सभासदों ने लौटाए पास, प्रशासन पर गंभीर आरोप, कार्रवाई करने की मांग

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान जनसैलाब ने सभी को गदगद किया है, लेकिन यहां पर हुई कुछ अव्यवस्थाओं के कारण भाजपा और रालोद दोनों ही दलों के नेताओं के मन में अपमान की कुछ कसक भी सीना चाक कर रही है। पहले मंच पर रालोद विधायक गुलाम मौहम्मद सिवालखास को स्थान नहीं दिया गया और एसएसपी की नो एंट्री के बाद वो मायूस लौटे, तो अब भाजपा सभासदों ने भी अपमान की कसक को सीएम योगी की सभाा के संयोजक मंत्री कपिल देव के समक्ष उजागर किया।

इससे एक राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद गहरा गया है, कहा जा रहा है कि प्रशासन की लापरवाही से नगरपालिका के निर्वाचित एवं नामित सभासदों को निर्धारित व्यवस्था के बावजूद मुख्यमंत्री से मुलाकात का अवसर नहीं मिल सका। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बने इंतज़ामों में अव्यवस्था और पास वितरण में कथित देरी को लेकर सभासदों में भारी नाराजगी बनी है। मामला इतना बढ़ा कि मौहल्लों के इन जनप्रतिनिधियों ने मंत्री आवास पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए जांच कराकर सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग तक कर डाली।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर में सोमवार को आयोजित वृहद कौशल रोजगार मेला और जनसभा कार्यक्रम हुआ, इसमें भारी जनसैलाब उमड़ा, इससे संयोजक, आयोजक और सीएम योगी भी गदगद दिखे। यह जनसभा कई यादों को छोड़कर गई है, इसके समापन के अगले दिन अब मंगलवार को नया विवाद सामने आया है। बताया गया कि जनसभा के समापन के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब भाजपा के नगर पालिका परिषद के सभासदों को मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए समय पर पास उपलब्ध नहीं कराए गए। सभासदों का आरोप है कि जब मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उड़ान भर चुका था, उसके बाद प्रशासन की ओर से पास उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्हें कार्यक्रम से बाहर होना पड़ा।

प्रशासन की अपमानजनक व्यवस्था से नाराज भाजपा सभासद सीधे उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं नगर विधायक के गांधीनगर स्थित आवास राधा कुंज पहुंचे और जमकर विरोध दर्ज कराते हुए नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान भाजपा के कई सभासदों ने व्यवस्था में गंभीर लापरवाही और अपमान का आरोप लगाया। आवास पर काफी देर तक गहमागहमी और हंगामे का माहौल बना रहा। सभासदों ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की पूर्व निर्धारित व्यवस्था को जानबूझकर बिगाड़ा गया। उनका कहना है कि सभी 36 निर्वाचित और नामित सभासदों को मुख्यमंत्री से मिलवाने की सहमति पहले ही बन चुकी थी, लेकिन प्रशासन ने पास जारी करने में लापरवाही बरती। इसके लिए सीधे तौर पर डीएम उमेश मिश्रा को जिम्मेदार ठहराया गया।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली ब्लास्ट आतंकी हमला नहीं, महज एक दुर्घटनाः संजीव बालियान

बताया गया कि मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्वयं भाजपा सभासदों की सीएम योगी से मुलाकात कराने के लिए गन्ना शोध संस्थान स्थित हैलीपेड पर विशेष व्यवस्था कराई थी। साथ ही जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि सभी सभासदों के पास समय से जारी किए जाएं, लेकिन इसके बावजूद व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। भाजपा सभासदों ने आरोप लगाया कि उन्हें लंबे समय तक हैलीपेड पर धूप में खड़ा रखा गया। पास न मिलने के कारण वे मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं कर सके और बाद में उन्हें वहां से बाहर कर दिया गया, फिर जब हेलीकॉप्टर उड़ गया तो उनको पास उपलब्ध कराये गये। सभासदों ने इसे अपने जनप्रतिनिधि होने का अपमान बताया और घटना की जांच की मांग की और ये सभी पास मंत्री को लौटा दिये।

इसे भी पढ़ें:  उज्ज्वल आत्मदाह प्रकरणः धाराएं छिपाकर बेल लेने का प्रयास, अब 29 नवंबर को सुनवाई

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह पूरा मामला एक गलतफहमी का परिणाम है और किसी भी स्तर पर जानबूझकर अव्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने यह भी कहा कि सभासदों की मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए हर संभव व्यवस्था की गई थी। उन्होंने इस सम्बंध में प्रशासन से भी जवाब मांगा है। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। घटना के बाद सभासदों ने एकजुट होकर मांग की है कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जिस भी अधिकारी की लापरवाही सामने आए, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्रवाई: 18 औद्योगिक इकाइयों के बिजली कनेक्शन काटने के आदेशस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली ब्लास्ट आतंकी हमला नहीं, महज एक दुर्घटनाः संजीव बालियानवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »