चरण सिंह के अनुयायियों ने धूमधाम से मनाया डॉ. अंबेडकर का जन्मोत्सव

रालोद कार्यालय पर आयोजित हुए कार्यक्रम में रालोद नेताओं ने किया भारत रत्न को नमन

मुजफ्फरनगर। सरकूलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अंबेडकर के जीवन दर्शन को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

सरकूलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) कार्यालय पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार तथा रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय राठी ने की, जबकि संचालन व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सत्यवीर वर्मा ने किया। कार्यक्रम का संयोजन एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में मुकदमे की रंजिश में हिंसा, दो पक्षों में जमकर संघर्ष

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक अधिकार और सम्मान पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अंबेडकर के सिद्धांतों को अपनाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें:  एमआईटूसी कंपनी के साथ अब काम नहीं करेगी पालिका

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश को एक मजबूत संविधान दिया, जो सभी वर्गों को समान अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि समाज में समानता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना ही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिलाध्यक्ष संजय राठी ने अपने संबोधन में कहा जींज डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उनके सिद्धांतों को अपनाकर ही एक सशक्त और समरस समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-घर से निकलते ही गन्दगी का अम्बार देख भड़के डीएम

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को अपनाकर समाज कल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य रूप से मंत्री अनिल कुमार, तरसपाल मलिक, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रमेश कुमार, विकास कादियान, विजय आर्यन, सुधीर भारतीय, सत्यवीर वर्मा, संजीव लाम्बा, केपी सिंह, कपिल पंवार फौजी, सचिन प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  स्कूल वाहनों पर सख्तीः एआरटीओ ने दो दिन में 14 वाहन किए सीज, 12 लाख से अधिक जुर्मानागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह

Read More »