मुजफ्फरनगर में किसान दिवस पर हंगामा, किसानों ने मांगी आत्मदाह की अनुमति

चकबंदी विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप, 5 वर्षों से भूमि कब्जे के लिए भटक रहे किसान, 7 दिन में समाधान का आश्वासन

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान दिवस उस समय विवादों में घिर गया, जब वर्षों से अपनी ही जमीन पर कब्जा पाने के लिए संघर्ष कर रहे दो किसानों ने आत्मदाह की अनुमति मांग ली। मामले ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली और चकबंदी विभाग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कलेक्ट्रेट स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब गांव लच्छेड़ा निवासी दो किसानकृविरेंद्र कुमार और श्रीपाल कुमारकृने मंच पर पहुंचकर आत्मदाह की अनुमति की मांग कर दी। दोनों किसानों का आरोप है कि वे पिछले पांच वर्षों से चकबंदी विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक अपनी ही भूमि पर कब्जा नहीं मिल सका है। किसानों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2021 में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान उनकी भूमि खाली कराई गई थी, लेकिन उसके बाद विभागीय लापरवाही और भ्रष्टाचार के चलते उन्हें दोबारा कब्जा नहीं दिलाया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने के भी गंभीर आरोप लगाए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब जिले में हर माह टॉप थ्री पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित

किसानों के अनुसार, तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार उपेक्षा के कारण उनकी आर्थिक और मानसिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। उनका कहना है कि अपनी ही जमीन पर कब्जा न मिलना उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि अगले 7 से 15 दिनों के भीतर उन्हें भूमि का वास्तविक कब्जा नहीं दिलाया गया और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे परिवार सहित आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। इस पूरे मामले की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

इसे भी पढ़ें:  रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एडीएम प्रशासन संजय कुमार ने तत्काल चकबंदी अधिकारी को किसान दिवस में बुलाया। मौके पर पहुंचे अधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर भूमि की पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष नवीन राठी ने भी प्रशासन को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि जिले में किसी भी किसान को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा, तो कोई भी अधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर काम नहीं कर पाएगा। किसान दिवस में हुई इस घटना ने प्रशासनिक तंत्र की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और अब सभी की नजरें प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन पर टिकी हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से लाखों का नुकसान

Also Read This

तांत्रिक क्रिया के बहाने महिला ने अधिवक्ता को बनाया शिकार, नौ लाख के जेवर लेकर फरार

भूत-प्रेत का साया बताकर घर में घुसी, पोटली बदलकर सोने के आभूषण कर दिए गायब, सीसीटीवी में साथी युवक की मौजूदगी भी आई सामने मुजफ्फरनगर। अंधविश्वास का फायदा उठाकर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने तांत्रिक क्रिया के नाम पर अधिवक्ता और उनके परिवार को झांसे में लेकर लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच शुरू हो गई है। मुजफ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र में एक शातिर महिला द्वारा तांत्रिक क्रिया के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। कुंगर पट्टी सुजडू निवासी अधिवक्ता आमिर रजा ने पुलिस

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल का आयोजन

अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को मिला आपदा प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण मुजफ्फरनगर। आग जैसी आपात स्थितियों में सतर्कता और त्वरित निर्णय ही जीवन बचाने का सबसे बड़ा आधार बनते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर मुजफ्फरनगर के एम.जी. पब्लिक स्कूल में अग्निशमन विभाग ने एक व्यापक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, इस फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल में छात्रों को न केवल सैद्धांतिक जानकारी दी गई बल्कि वास्तविक परिस्थितियों से निपटने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। इसके साथ ही विद्यालय में सेवा सुरक्षा सप्ताह के विषय पर कक्षा आधारित गतिविधियां भी कराई गई। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि अग्निशमन सेवा सुरक्षा

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

सीबीएसई कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत बच्चों ने हासिल की उपलब्धि, प्रधानाचार्या ने किया अभिनंदन मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इसी गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। बुधवार शाम घोषित हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के परिणामों में एम.जी. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल की। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, जिसमें अनेक विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के कक्षा दसवीं के घोषित परिणाम के बारे में जानकारी देते

Read More »

धूमधाम से मना भगवान परशुराम जन्मोत्सव, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

टाउन हॉल में मुख्य समारोह के बाद निकली भव्य शोभायात्रा, समाज के प्रमुख लोगों और अतिथियों का हुआ सम्मान मुजफ्फरनगर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा से पूर्व सनातन धर्म सभा भवन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ब्राह्मण त्यागी समाज के प्रमुख व्यक्तियों, साधु-संतों तथा यूजीसी विवाद के बाद चर्चाओं में आए पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री की उपस्थिति रही। साथ ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा का आयोजन समिति द्वारा स्वागत किया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में नई कार्यकारिणी घोषणा, सजा पारिवारिक मंचमुख्य कार्यक्रम 17 अप्रैल 2026 को टाउन हॉल में संपन्न हुआ। समारोह के

Read More »

आग से हड़कम्प, कन्फैक्शनरी और टायर फैक्ट्री में लाखों का नुकसान

सिविल लाइन क्षेत्र में क्लासिक कन्फैक्शनरी की दुकान और नई मंडी में फैक्ट्री में लगी आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक ही रात और सुबह के बीच दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आग की घटनाओं ने अफरा-तफरी मचा दी। सिविल लाइन क्षेत्र में कन्फैक्शनरी की दुकान और नई मंडी क्षेत्र में टायर फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। दोनों घटनाओं में दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसे भी पढ़ें:  पत्नी ने आशिक संग बुनी हत्या की साजिश! 11 साल से पति को दे रही थी धोखा आग की दो

Read More »