घरेलू कलह में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों का भारी हंगामा

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र के अंतर्गत सूजडू में गुरुवार को एक विवाहिता ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 21 वर्षीय निशा की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जनपद के खालापार कोतवाली क्षेत्र के सूजडू निवासी 21 वर्षीय निशा की शादी करीब डेढ़ साल पहले सूजडू के ही मोहल्ला जहांगीर पट्टी निवासी शादाब के साथ हुई थी। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव चल रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात शादाब और निशा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो गुरुवार की सुबह भी जारी रहा। इसी गृहक्लेश और मानसिक तनाव के चलते निशा ने अपने कमरे में पंखे के सहारे फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जैसे ही निशा की मौत की खबर उसके मायके वालों को मिली, बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण ससुराल पहुंच गए। बेटी की मौत से आक्रोशित परिजनों ने वहां भारी हंगामा शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता और तनाव को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  कपिल देव ने मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए मांगा विशेष बजट

सूचना मिलते ही एसएचओ खालापार इंस्पेक्टर महावीर प्रसाद और सीओ सिटी एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में इंस्पेक्टर महावीर चौहान ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पति-पत्नी के बीच विवाद और आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि दोपहर तक मायके पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौत के सही कारणों और समय की पुष्टि हो सके। रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  'तू मेरा मुंह नहीं देख पाएगी...', विजय ने पत्नी से फोन पर कहे थे ये आखिरी शब्द

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  डी.ए.वी. इंटर कॉलेज में लिपिक की सेवा समाप्ति पर कर्मचारियों में रोष, प्रबंधन के खिलाफ धरनाकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात वृद्ध महिला की मौत,

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »