एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

सीबीएसई कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत बच्चों ने हासिल की उपलब्धि, प्रधानाचार्या ने किया अभिनंदन

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इसी गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। बुधवार शाम घोषित हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के परिणामों में एम.जी. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल की। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, जिसमें अनेक विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के कक्षा दसवीं के घोषित परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। इसमें छात्रा आन्या गर्ग ने विद्यालय में अधिकतम 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। छात्र मौहम्मद फैसल और हार्दिक त्यागी ने संयुक्त रूप से 97 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में दूसरे स्थान पर रहे, अब्दुल रहीम 96.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे हैं। इनके अतिरिक्त अजीहा फातिमा और अक्षित तोमर ने संयुक्त रूप से 96.4, कृष्णा रोहिला और सक्षम चैधरी ने संयुक्त रूप से 96.2, अर्जुन मलिक, मेघना नारंग और अक्षत चैहान ने संयुक्त रूप से 96, गुणी गर्ग द्वारा 95.8, अक्षिता पांचाल और अतिशय जैन द्वारा संयुक्त रूप से 95.6, हनी रंजन और शुभांगी जैन द्वारा संयुक्त रूप से 95.4 और आस्था सिंह शीतल तथा आराध्या द्वारा 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के छात्र-छात्राओं में अपना विशेष स्थान बनाया।

इसे भी पढ़ें:  अंतराष्ट्रीय ट्रेड शो में छाया मुजफ्फरनगर के गुड़ का स्वाद

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि कक्षा दस की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में गुरूवार को विद्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने सफल विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रधानाचार्या ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इस बार सीबीएसई द्वारा छात्रों को परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए द्वितीय बोर्ड परीक्षा का भी अवसर प्रदान किया गया है, यदि कोई भी छात्र एवं छात्रा अपने परिणाम में सुधार के लिए द्वितीय बोर्ड परीक्षा देना चाहते हैं तो वो चार दिनों के भीतर विद्यालय आकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने परिवार सहित किए भगवान शिव के मल्लिकार्जुन स्वरूप के दर्शन

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-वरिष्ठ अधिवक्ता आमोद त्यागी का हार्ट अटैक से निधनजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »

मुजफ्फरनगर में घूस मांगने की ऑडियो के बाद लेखपाल निलंबित

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील क्षेत्र में घूस मांगने की ऑडियो शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। उपजिलाधिकारी सदर प्रवीन कुमार द्विवेदी ने लच्छेड़ा क्षेत्र के लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में लेखपाल पर सरकारी कार्य के बदले धनराशि मांगने के आरोपों को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। मामला उस समय सामने आया, जब भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जानसठ तहसील अध्यक्ष अंकित जावला की ओर से तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि लेखपाल द्वारा एक व्यक्ति से काम के एवज

Read More »

UP में बिजली बिल पर राहत, 10% अतिरिक्त वसूली पर आयोग की रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। जून महीने के बिजली बिलों में प्रस्तावित 10 प्रतिशत अतिरिक्त वसूली पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने UPPCL के इस प्रस्ताव पर सवाल उठाते हुए साफ किया है कि अंतिम निर्णय से पहले उपभोक्ताओं के बिल में कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं जोड़ा जाएगा। आयोग ने पावर कॉरपोरेशन से पूरे मामले में जवाब भी मांगा है। मामला Fuel and Power Purchase Adjustment Surcharge यानी FPPAS से जुड़ा है। UPPCL ने जून 2026 के लिए FPPAS के तहत 10 प्रतिशत अतिरिक्त वसूली की तैयारी की थी। UPPCL की वेबसाइट पर भी जून 2026

Read More »