त्रिवर्षीय व पंचवर्षीय कार्यकाल के लिए नई टीम का गठन, आपसी सहयोग से मतदान की नहीं बनी स्थिति
मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में जैन शिक्षण संस्थाओं के संचालन हेतु प्रबंध समितियों के त्रिवर्षीय व पंचवर्षीय कार्यकाल के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और संगठनात्मक एकता का स्पष्ट संदेश देखने को मिला। शहर के मेरठ रोड और प्रेमपुरी व नई मंडी में स्थित जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की प्रबंध समितियों के आगामी तीन वर्षों एवं जैन कन्या पाठशाला (पीजी) कॉलेज की प्रबंध समितियों के आगामी पंचवर्षीय वर्षों के कार्यकाल हेतु निर्वाचन रविवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह निर्वाचन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जैन कन्या पाठशाला (पीजी) कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया, जहां सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
निर्वाचन प्रक्रिया इंटर कॉलेज के लिए निर्वाचन अधिकारी मोनिका (प्रधानाचार्य, एसडी कन्या इंटर कॉलेज, गांधी कॉलोनी) तथा विभागीय पर्यवेक्षक ललित मोहन गुप्ता (प्रधानाचार्य, राजकीय हाईस्कूल, रसूलपुर) की देखरेख में सम्पन्न हुई। वहीं डिग्री कॉलेज के लिए निर्वाचन अधिकारी आशीष जैन (प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज, बहादरपुर) और विभागीय पर्यवेक्षक प्रोफेसर सतीश कुमार (एसडी कॉलेज) की उपस्थिति में प्रक्रिया पूरी की गई। निर्वाचन में किसी भी पद के लिए मुकाबला नहीं हुआ और सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए, जिससे संस्थाओं में एकजुटता और सहयोग की भावना परिलक्षित हुई।
इस निर्वाचन में जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति में पंकज जैन को अध्यक्ष, राजेश कुमार जैन को उपाध्यक्ष, मनोज जैन को प्रबंधक, विपिन जैन को उपप्रबंधक और रविंद्र कुमार जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त अंकुर जैन, कंवरसेन जैन, कुलदीप कुमार जैन, राजकुमार जैन, प्रभाष चंद जैन, वैभव जैन और विजय कुमार जैन को सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं मेरठ रोड स्थित जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति में राजेश जैन को अध्यक्ष, महीपाल जैन को उपाध्यक्ष, संजय जैन को सचिव, नीरज जैन को सह सचिव और पवन जैन को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। सदस्य के रूप में राजेंद्र जैन, राजीव जैन, योगेंद्र जैन, प्रवीण कुमार जैन और सुगंध जैन को शामिल किया गया।
इन दोनों संस्थाओं की सर्वाेच्च संस्था जैन स्कूल कमेटी (पंजीकृत), मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष राजेश जैन एवं सचिव सौरभ जैन सहित समस्त पदाधिकारियों ने नवगठित प्रबंध समितियों को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। निर्वाचन के दौरान संजय जैन (पारस टीएमटी), विनेश जैन, राजीव जैन (प्रेम विहार) विप्लव जैन, रोहित जैन, राजेश जैन, सतीश जैन (नावला वाले) सुशील जैन, विपिन जैन, आशीष जैन(सी ए), शुभम जैन, आशीष जैन, राकेश जैन, अमित जैन एवं समस्त जैन शिक्षण संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य के साथ ही जैन समाज के अनेक गणमान्य लोगों एवं संस्थाओं के पदाधिकारियों का सक्रिय सहयोग रहा। आयोजन को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने में समाज के विभिन्न सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिससे यह प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूरी हो सकी।






