दरोगा से पिस्टल छीनकर पुलिस अभिरक्षा से भागा आरोपी मुठभेड़ में घायल

सीएचसी ले जाते समय शौच का बहाना कर गाड़ी से उतरते ही किया पुलिस पर हमला, गोलियां भी दागीं

मुजफ्फरनगर। कानूनी कार्रवाई से बचने की हर कोशिश उस वक्त नाकाम हो गई, जब पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ एक आरोपी कुछ ही घंटों में फिर से पुलिस के बीच घिर गया। अंधेरे और खेतों का सहारा लेकर भागने की योजना भी उसे ज्यादा देर तक नहीं बचा सकी। जवाबी कार्रवाई में घायल होने के बाद आरोपी को हथियार सहित फिर से पकड़ लिया गया, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की तत्परता सामने आई है।

जनपद मुजफ्फरनगर में थाना रतनपुरी पुलिस ने पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से दरोगा से छीनी गई सरकारी पिस्टल, मैगजीन और 32 बोर का एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। बुढ़ाना सीओ गजेन्द्र पाल सिंह के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को मन्जीत उर्फ काला (22 वर्ष) पुत्र रूप सिंह उर्फ बबलू निवासी ग्राम समौली, थाना रतनपुरी को एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पेट दर्द की शिकायत की, जिस पर उसे उपचार के लिए पुलिस टीम द्वारा सीएचसी बुढ़ाना ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसने शौच जाने का बहाना बनाया। जैसे ही पुलिस ने उसे वाहन से नीचे उतारा, उसने अचानक धक्का देकर एक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र से सरकारी पिस्टल छीन ली और अंधेरे का फायदा उठाकर पास के गेहूं के खेत में जाकर छिप गया।

इसे भी पढ़ें:  एंबुलेंस पर पलटा गिट्टी लदा ट्रक... गर्भवती महिला समेत चार की मौत

घटना के बाद पुलिस टीम ने तुरंत क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और एसओजी टीम को भी मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने आरोपी को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ सीमित फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। जंगल की तलाशी के बाद मंडावली बागर के पास से आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी में वही सरकारी पिस्टल, मैगजीन और एक खोखा कारतूस शामिल हैं, जिसे उसने छीना था। घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को करेंगे सहारनपुर का दौरा

सीओ ने बताया कि मन्जीत उर्फ काला के खिलाफ थाना रतनपुरी में पहले से दो मामले दर्ज हैं, जिनमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस पूरी कार्रवाई को थाना रतनपुरी पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विवाद में किसान को मारी थी गोली, भाई और पिता भी हैं आरोपी

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी पुलिस की अभिरक्षा से सरकारी पिस्टल छीनकर भागने वाला शातिर युवक मन्जीत निवासी समोली गांव में ही विवाद में एक किसान को गोली मारने का आरोपी है। मन्जीत, उसके भाई मोहित और पिता रूप सिंह के खिलाफ किसान को गोली मारने का मुकदमा दर्ज है। इसमें समोली निवासी जोगिन्द्र पुत्र प्रसादा ने एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि 18 अपै्रल को सुबह के समय खेत पर उनके भतीजे रिंकू के साथ शराब के नशे में विवाद किया था, उस समय बीच बचाव करा दिया गया था। इसके बाद जब रात के समय करीब पौने नौ बजे गांव में वो अपने भतीजे के साथ टैªक्टर ट्राॅली लेकर आ रहे थे तो ओपिन पुत्र प्रमोद के मकान के पास मन्जीत, मोहित और रूप सिंह ने आकर उनको घेर लिया। मोहित और रूप सिंह ने रिंकू को पकड़ लिया और मन्जीत ने तमंचे से उसके सिर में गोली मार दी। रिंकू गंभीर है और गाजियाबाद के निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। इसी मामले में मन्जीत को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसमें उसने भागने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें:  मनी लांड्रिंग का डर दिखाकर ईडी अधिकारी बन की 50 लाख की ठगी

Also Read This

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  मनी लांड्रिंग का डर दिखाकर ईडी अधिकारी बन

Read More »

देवबंद के इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट, कई छात्रों का कंपनियों में चयन

देवबंद। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं के भविष्य को रोजगार से जोड़ने के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों की योग्यता, संवाद क्षमता और प्रोफेशनल स्किल्स को परखा। चयन प्रक्रिया के बाद कई छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से MBA, MCA, BBA और BCA के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने इंटरव्यू, स्क्रीनिंग और कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान अपनी तैयारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया। बिज़ऑक्स ग्लोबल ने छात्रों को किया शॉर्टलिस्ट प्लेसमेंट ड्राइव में BizzOx

Read More »

मुजफ्फरनगर में हंगामा-जल निगम की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा, पलायन की चेतावनी

गौरव स्वरूप ने सभासदों के साथ किया मौके का निरीक्षण, लोगों संग किया संवाद, चेयरमैन ने एई जल निगम को दिया नोटिस

Read More »