Admerly ने आकाश शर्मा को CSO बनाया, Zee Media से आए

नई दिल्ली: BE Group इकोसिस्टम के तहत काम करने वाले publisher monetisation platform Admerly ने आकाश शर्मा को मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, आकाश शर्मा इससे पहले ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन
में सहायक उपाध्यक्ष  – डिजिटल मुद्रीकरण  के पद पर कार्यरत थे।

कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में आकाश शर्मा Admerly की go-to-market strategy तय करेंगे, एंटरप्राइज पब्लिशर के साथ संबंध मजबूत करेंगे और पब्लिशर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट रोडमैप को दिशा देंगे।

इसे भी पढ़ें:  बजट के साथ बाजार में हलचल, डिफेंस चमके, मेटल दबाव में

जारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी Admerly को पब्लिशर मॉनेटीसतिओं स्पेस में एक भरोसेमंद पार्टनर के रूप में आगे बढ़ाने की भी होगी, ताकि पब्लिशर को राजस्व वृद्धि मिले और दर्शक अनुभव भी प्रभावित न हो।

कंपनी का कहना है कि आकाश शर्मा के पास प्रकाशक पक्ष का 10 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने प्रोग्रामैटिक स्ट्रेटेजी, डायरेक्ट एडवरटाइजर पार्टनरशिप्स, यील्ड मैनेजमेंट और रेवेनुए ऑपरेशन्स जैसे क्षेत्रों में काम किया है।

इसे भी पढ़ें:  Budget 2026 : बजट से पहले सोना ₹9,000 और चांदी ₹27,000 फिसली, ग्लोबल मार्केट में भी बड़ी गिरावट

अपनी नियुक्ति पर आकाश शर्मा ने कहा कि प्रकाशक पक्ष पर लंबे समय तक काम करने के बाद उन्होंने ऐसे प्लेटफार्म से जुड़ने का फैसला किया है, जो उनके अनुसार व्यूअर फर्स्ट मॉनेटीसतिओं एप्रोच पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह अपने अनुभव के आधार पर पब्लिशर्स के लिए सस्टेनेबल रेवेनुए स्ट्रेटेजी तैयार करने में योगदान देना चाहते हैं।

वहीं, BEdigitech के फाउंडर और बिज़नेस हेड अरुण राघव ने कहा कि Admerly को पब्लिशर के लिए सिर्फ वेंडर नहीं, बल्कि एक भरोसेमंद पार्टनर के रूप में बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आकाश शर्मा का अनुभव कंपनी की रणनीतिक दिशा को मजबूत करेगा।

इसे भी पढ़ें:  Budget 2026 : मुंबई-पुणे से दिल्ली-वाराणसी तक 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर

Disclosure: यह खबर कंपनी द्वारा जारी प्रेस रिलीज़ के आधार पर तैयार की गई है। इसमें शामिल दावे, बयान और उद्धरण कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित हैं। इन सभी दावों का स्वतंत्र सत्यापन अलग से नहीं किया गया है।
Share This Article