India-US Trade Deal: बजट के बाद शेयर बाजार में तूफानी उछाल, सेंसेक्स +3200, निफ्टी +1200

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की घोषणा का असर मंगलवार सुबह शेयर बाजार में साफ नजर आया। आम बजट के दिन आई भारी गिरावट के बाद बाजार ने जोरदार वापसी की और शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी ने रिकॉर्ड तेजी दर्ज की।

मंगलवार को बाजार खुलते ही खरीदारी का माहौल बन गया। बीएसई सेंसेक्स 3,600 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाकर 85,300 के पार पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी ने भी 1,200 अंकों से अधिक की तेजी के साथ 26,300 के स्तर को छू लिया। सुबह करीब 11 बजे तक बाजार में मजबूती बनी रही।

इसे भी पढ़ें:  मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: एअर इंडिया और इंडिगो विमानों में ग्राउंड टक्कर

कारोबार के आगे बढ़ने के साथ दोनों प्रमुख सूचकांकों ने अपनी बढ़त और मजबूत की। सेंसेक्स करीब 4,200 अंकों की उछाल के साथ 85,870 के आसपास कारोबार करता दिखा, वहीं निफ्टी लगभग 1,250 अंकों की बढ़त लेकर 26,340 के ऊपर पहुंच गया। बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध अधिकांश शेयर हरे निशान में रहे।

अमेरिका के साथ हुए समझौते और टैरिफ में 18 प्रतिशत तक की कटौती की खबर से निवेशकों का भरोसा बढ़ा। इसका सीधा असर बड़े शेयरों पर दिखा। अडानी पोर्ट्स के शेयरों में करीब 7 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज भी लगभग 4 प्रतिशत चढ़कर कारोबार करता नजर आया।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर: सदर तहसील में लेखपाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंटरग्लोब एविएशन, एटर्नल और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे शेयरों में 3 से 7 प्रतिशत तक की मजबूती रही। ब्लू-चिप शेयरों में आईटीसी इकलौता स्टॉक रहा, जो दबाव में दिखा।

एशिया के प्रमुख बाजारों में भी मंगलवार को सकारात्मक रुख रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक करीब 5 प्रतिशत की तेजी के साथ मजबूत हुआ। जापान का निक्केई, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग भी ऊंचे स्तर पर कारोबार करते दिखे। इससे पहले सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक स्तर पर ब्रेंट क्रूड की कीमत में हल्की नरमी देखी गई और यह 66 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया। बाजार के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने करीब 1,830 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगभग 2,446 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

इसे भी पढ़ें:  देशभर में एयरपोर्ट सिस्टम फेल: बेंगलुरु में 42 फ्लाइट कैंसिल, दिल्ली में मैनुअल चेक-इन शुरू

गौरतलब है कि सोमवार को सेंसेक्स 943 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था, जबकि निफ्टी में भी 260 अंकों से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई थी। मंगलवार की जोरदार उछाल ने साफ कर दिया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से बाजार की धारणा को मजबूत समर्थन मिला है।

Also Read This

गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न व जहर देने का आरोप

खतौली। गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मांग पूरी न होने पर जहर देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के साथ परिजन शनिवार को थाना खतौली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार, मृतका शालू की शादी वर्ष 2024 में अंकुर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शालू का उत्पीड़न किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसे कथित रूप से जहर दे दिया गया। इसे भी

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाईः मीरापुर का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, दो अस्पतालों को नोटिस जारी

पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विपिन कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया गया

Read More »

भीषण गर्मी में गांधी कॉलोनी समेत कई इलाकों की बिजली गुल, बंद मिला बिजलीघर

सुबह सात बजे से आपूर्ति ठप, फॉल्ट के बाद घंटों नहीं मिला कोई कर्मचारी, आक्रोशित लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर जताया विरोध मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार के बाद शनिवार को भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के गांधी कॉलोनी, बचन सिंह कॉलोनी, अंकित विहार और पचेंडा रोड क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया। सुबह करीब सात बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। इसे भी पढ़ें:  सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसी कार, एक की

Read More »