थाने में चार जुआरियो के गले में जूतों की मालाः फोटो वायरल होने पर हड़कम्प

पुलिस अभिरक्षा में थाने में खड़े आरोपियों के फोटों को एडिट कर पहनाई गई जूतों की माला, फोटो वायरल करने पर कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। थाना भोपा क्षेत्र के गांव भोपा में जुए के मामले में पकड़े गए चार आरोपियों से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर आरोपियों की एक एडिट की गई फोटो वायरल होने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, बीते 24 मार्च को गंग नहर पटरी के किनारे जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से लगभग छह हजार रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए गए थे। इसके बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया था। लेकिन इसके बाद मामला तब विवादों में आ गया जब किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे एडिट कर दिया। वायरल की गई तस्वीर में आरोपियों के गले में जूतों की माला दिखाई जा रही है, जबकि उनके साथ पुलिसकर्मी भी खड़े नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पोस्टर विवाद: पुलिस की सख़्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर जब ये फोटो वायरल हुई, इलाके में हड़कंप मच गया और यह मामला चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह न केवल आरोपियों की छवि के साथ छेड़छाड़ है बल्कि मानवाधिकार का भी उल्लंघन है। वहीं, ग्रामीणों ने इस बात पर भी नाराजगी जताई है कि अभी तक इस फोटो को एडिट कर वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मामले पर भोपा पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है ओर फोटो वायरल करने वाले आरोपी की तलाश के लिए भी टीम को लगाया गया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  आईएमए फैमिली ने अनोखे अंदाज में मनाया नये साल का जश्न

Also Read This

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर अभियान में सिर्फ एक दिन बाकीः लापता

Read More »

देवबंद के इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट, कई छात्रों का कंपनियों में चयन

देवबंद। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं के भविष्य को रोजगार से जोड़ने के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों की योग्यता, संवाद क्षमता और प्रोफेशनल स्किल्स को परखा। चयन प्रक्रिया के बाद कई छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से MBA, MCA, BBA और BCA के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने इंटरव्यू, स्क्रीनिंग और कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान अपनी तैयारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया। बिज़ऑक्स ग्लोबल ने छात्रों को किया शॉर्टलिस्ट प्लेसमेंट ड्राइव में BizzOx

Read More »

मुजफ्फरनगर में हंगामा-जल निगम की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा, पलायन की चेतावनी

गौरव स्वरूप ने सभासदों के साथ किया मौके का निरीक्षण, लोगों संग किया संवाद, चेयरमैन ने एई जल निगम को दिया नोटिस

Read More »