नई मंडी के लेंसकार्ट स्टोर पर शिवसैनिकों ने किया हंगामा, बांधा कलावा, लगाया तिलक

लेंसकार्ट स्टोर पर धार्मिक प्रतीकों को लेकर प्रतिबंध के विवाद के बीच हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। देशभर में धार्मिक प्रतीकों पर प्रतिबंध और सख्ती को लेकर उठे विवाद की गूंज अब मुजफ्फरनगर तक पहुंच गई है। नई मंडी क्षेत्र में स्थित लेंसकार्ट स्टोर पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा और बहस का केंद्र बन गया है। नई मंडी क्षेत्र स्थित लेंसकार्ट के अधिकृत स्टोर पर बुधवार शाम हिंदू संगठन शिवसेना के युवा जिलाध्यक्ष शैंकी शर्मा संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ नई मंडी चैड़ी गली पर स्थित लैंसकार्ट कंपनी के अधिकृत स्टोर पर पहुंचे और यहां पहुंचकर सभी ने इस बात पर विरोध दर्ज कराया कि कंपनी अपने कर्मचारियों को धार्मिक प्रतीकों को त्यागने के लिए विवश कर रही है। कार्यकर्ताओं ने स्टोर के कर्मचारियों को तिलक लगाया और उनके हाथों में कलावा बांधा। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि यदि धार्मिक प्रतीकों पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध लगाया गया, और इसके लिए कर्मचारियों केसाथ जोर जबरदस्ती की गई तो जिले में कंपनी के स्टोर संचालित नहीं होने दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  एसएसपी ने किया तबादलाः यतेन्द्र फुगाना और रूपाली जानसठ सीओ बने

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया था कि कुछ स्थानों पर कंपनी द्वारा कर्मचारियों को तिलक, बिंदी, सिंदूर या कलावा जैसे धार्मिक प्रतीक ड्यूटी के समय न पहनने की चेतावनी दी जा रही है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस तरह के किसी आधिकारिक निर्देश की पुष्टि नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने की शिक्षण संस्थानों से वोट बनवाने की अपील, भाजपा को जिताने का आह्वान

प्रदर्शन के दौरान मौजूद स्टोर कर्मचारियों ने हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं की ओर से तिलक और कलावा स्वीकार किया। स्टोर प्रबंधक सौरभ शर्मा की ओर से स्पष्ट किया गया कि उन्हें किसी भी प्रकार के धार्मिक प्रतीकों पर रोक से संबंधित कोई दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। स्टोर मैनेजर के अनुसार, वह लंबे समय से कंपनी से जुड़े हैं और अब तक इस तरह की कोई नीति लागू नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें:  ठंड बढ़ी, स्कूल बंद हुए: मुजफ्फरनगर में 29 दिसंबर को कक्षा 8 तक स्कूल बंद

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा और प्रतिक्रिया का दौर शुरू हो गया है। मामले को लेकर नई मंडी थाना पुलिस ने फिलहाल अनभिज्ञता जताई है। थाना प्रभारी के अनुसार, अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। फिलहाल, यह विवाद स्थानीय स्तर पर तूल पकड़ता नजर आ रहा है और आने वाले दिनों में इस पर और प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है।

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कारों की छत पर खड़े होकर पटाखे छोड़ने वाले दो युवक गिरफ्तारकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  यूपी में 12वीं तक के स्कूल 5 जनवरी तक रहेंगे बंदपालिका

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »