पुरकाजी विधानसभा में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 8-87 करोड़ अवमुक्त

मुख्यमंत्री सृजन योजना के तहत नालियों और सड़कों के निर्माण से शहरी क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में शहरी विकास को नई गति मिलने जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सृजन योजना के अंतर्गत 8 करोड़ 87 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सड़क और नाला निर्माण कार्यों का रास्ता साफ कर दिया है। इससे न केवल नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, बल्कि जलभराव और स्वच्छता जैसी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का भी समाधान होगा।

उत्तर प्रदेश सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री तथा पुरकाजी विधानसभा से रालोद के विधायक अनिल कुमार के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में नगरीय विकास के लिए बड़े पैमाने पर विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। मुख्यमंत्री सृजन योजना के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में आरसीसी नालियों, सीसी सड़कों और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 8 करोड़ 87 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि यह धनराशि क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में बेहतर सड़क, मजबूत जल निकासी व्यवस्था और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना है।

इसे भी पढ़ें:  संगठन छोड़ने वालों को राकेश टिकैत ने बताया चमगादड़

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री सृजन योजना के अंतर्गत पुरकाजी विधानसभा के लिए 8 करोड़ 87 लाख रुपये की स्वीकृति क्षेत्र के विकास की बड़ी सौगात है। इन कार्यों के पूरा होने से नागरिकों को आवागमन, स्वच्छता और जल निकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने क्षेत्र की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए यह महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान की।” स्वीकृत कार्यों में नगरपालिका परिषद् के वार्ड नंबर 1 अलमासपुर चैक से कुकड़ा चैक तक दाईं ओर आरसीसी नाला निर्माण के लिए 98.37 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वार्ड नंबर 22 बचन सिंह कॉलोनी गली नंबर 2 में बड़े नाले से रजवाहा रोड तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य पर 77.09 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड नंबर 31 एवं 35 नसीरपुर वाली चक रोड पर पाल चैक से श्याम बाबा प्रॉपर्टीज (बड़े नाले) तक सीसी सड़क निर्माण कार्य के लिए 127.99 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। वार्ड नंबर 3 अंबेडकर कॉलोनी सुजडू में फय्याज के मकान से खिलाफत की दुकान तक आरसीसी नाली एवं सीसी सड़क निर्माण पर 11.91 लाख रुपये खर्च होंगे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआरः छह दिन शेष-50 प्रतिशत काम अभी बाकी

वार्ड नंबर 38 सैफी कॉलोनी में एशिया पब्लिक स्कूल से महराज तक, सत्तार अब्बासी से डॉ. नौशाद तक तथा मुस्तकीन से अफजाल के मकान तक आरसीसी नाली एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य के लिए 57.94 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वार्ड नंबर 31 अंकित विहार पचेण्डा रोड पर शमशाद वेल्डिंग से राजवीर के मकान तक आरसीसी नाला एवं सीसी सड़क निर्माण के लिए 25.45 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। वार्ड नंबर 38 बड़झेड़ी रोड स्थित हुसैनिया कॉलोनी में इरफान से शाहिद के मकान तक 28.09 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली एवं सीसी सड़क बनेगी। इसी वार्ड में उस्मान से गॉडग्रेस इंटर कॉलेज तक आरसीसी नाली एवं सीसी सड़क निर्माण के लिए 25.17 लाख रुपये तथा शमशाद के मकान से सनोव्वर डेयरी तक 31.98 लाख रुपये की लागत से कार्य कराया जाएगा।

वार्ड नंबर 31 एवं 35 चक रोड पर शनिदेव मंदिर तिराहे से बड़े नाले तक आरसीसी नाला निर्माण के लिए 60.13 लाख रुपये तथा अंशुल स्वीट्स से बड़े नाले तक सीसी सड़क और नाला निर्माण के लिए 130.66 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वार्ड नंबर 8 न्याजूपुरा स्थित छप्पर वाली मस्जिद से निहाल के मकान तक पूर्व निर्मित सड़क तक सीसी सड़क निर्माण पर 93.62 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड नंबर 31 एवं 35 नसीरपुर वाली चक रोड पर पाल चैक से बड़े नाले तक बाईं ओर आरसीसी नाला निर्माण के लिए 55.71 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इसके अलावा वार्ड नंबर 22 भोपा रोड स्थित तिलक नगर में हरीश चड्डा से अभिषेक तक, प्रमोद से राजकुमारी के मकान तक तथा लिंक गली में सतीश तोमर के मकान तक आरसीसी नाली एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य के लिए 62.99 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन विकास कार्यों के शुरू होने से पुरकाजी विधानसभा के शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का स्तर बेहतर होगा और स्थानीय नागरिकों को लंबे समय से लंबित समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर शिव चौक मंदिर में लगी आग, मचा हड़कंप

Also Read This

देर रात तक सजा ऑल इंडिया मुशायरा, शायरों के कलाम पर झूमे श्रोता

खतौली। नगर में जीटी रोड स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे में देश के विभिन्न हिस्सों से आए नामचीन शायरों ने अपने बेहतरीन कलाम पेश कर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। उर्दू अदब, साहित्य और आपसी भाईचारे की खुशबू से महके इस आयोजन में शायरी के रंगों ने ऐसा समां बांधा कि श्रोता बार-बार दाद देने को मजबूर हो गए। नगर में आयोजित इस साहित्यिक आयोजन का शुभारंभ हाजी नौशाद अहमद उर्फ मोनी ने फीता काटकर किया। इसके बाद माज अहमद मोनी ने शमा रोशन कर मुशायरे की विधिवत शुरुआत कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी अखलाक आढ़ती ने की, जबकि निजामत का दायित्व मशहूर शायर

Read More »

ट्यूबवैल ऑटोमेशन में बड़ा खेलः वर्क ऑर्डर के बाद भी रूकावट

जलकल विभाग में पुरानी और नई फर्म के बीच फंसे सहायक अभियंता अनुज कुमार की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल   पुरानी फर्म से 20 लाख का नया सॉफ्टवेयर लगवाया, नई फर्म के वर्क ऑर्डर में फंसाया शर्त का पेंच मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में कुछ अधिकारी और कर्मचारी अपनी मनमर्जी को व्यवस्था और नियमों पर इस कदर हावी कर रहे हैं कि शासन से लेकर प्रशासन तक भी हैरान है। ताजा मामला जलकल विभाग में शहरी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति के लिए ट्यूबवैल के ऑटोमाइजेशन व्यवस्था के नए टैण्डर का है। करीब चार साल बाद इसके लिए खुली निविदा पालिका प्रशासन ने कराई तो पूरी अव्यवस्था की पोल खुलती नजर आ

Read More »