मुजफ्फरनगर-वीआईपी नंबर के नाम पर किसान परिवार से की ठगी

वीआईपी मोबाइल नम्बर दिलाने के नाम पर हुआ था सौदा, युवक से डेढ़ लाख रुपये हड़पे

मुजफ्फरनगर। मोबाइल के वीआईपी नंबर का लालच देकर किसान परिवार के युवक से डेढ़ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। हरिद्वार निवासी युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर पहले भरोसा जीता, फिर महंगे वीआईपी नंबर की डील तय कर रकम वसूल ली। बाद में जो सिम भेजा गया, वह कभी एक्टिवेट ही नहीं हुआ। पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने रसूख का डर दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला प्रेमपुरी निवासी गगन पुत्र चंद्रपाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर बताया कि वह किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनकी पहचान तनेजा टेलीकॉम हाउस के संचालक सौरभ तनेजा से पहले से थी। सौरभ ने उन्हें उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जनपद के भूपतवाला निवासी दक्ष अग्रवाल से मिलवाया, जो वीआईपी मोबाइल नंबर बेचने का काम करता था। शिकायत के अनुसार, करीब डेढ़ साल पहले दक्ष अग्रवाल स्वयं मुलाकात करने के लिए गगन के घर आया था, इससे मेल-जोल बढ़ा तो उनका विश्वास और मजबूत हो गया। शुरुआत में दक्ष ने एक सिम कार्ड भेजा, जिसके बदले गगन ने 10 हजार रुपये नकद दिए। इसके बाद गगन ने एक विशेष वीआईपी नंबर 983000003 लेने की इच्छा जताई। दक्ष अग्रवाल ने ये नम्बर दिलाने का वादा करते हुए गगन को बताया कि शामली निवासी अंकित देशवाल भी इस डील में सहयोग करेगा। अंकित, गगन के मौसेरे भाई नितिन देशवाल जोकि गांव बधेह के प्रधानपति हैं, का परिचित निकला, जिससे गगन का भरोसा और बढ़ गया। इसके बाद वीआईपी नंबर 983000003 की कीमत दो लाख रुपये तय हुई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बेशकीमती जमीनों के लिए तीन बुजुर्गों का कत्ल

आरोप है कि 8 फरवरी 2025 को गगन के प्रेमपुरी स्थित आवास पर दक्ष अग्रवाल द्वारा भेजा गया एक युवक पहुंचा, जिसने अपना नाम सन्नी बताया। उसने फोन पर दक्ष से बात कराई और वहीं गगन ने राहुल भारद्वाज और वीर सिंह की मौजूदगी में 1.50 लाख रुपये नकद सन्नी को दे दिए। शेष 50 हजार रुपये सिम मिलने के बाद देने की बात तय हुई। गगन के अनुसार कुछ दिन बाद कोरियर के माध्यम से एक सिम कार्ड भेजा गया, लेकिन वह सिम कभी एक्टिवेट नहीं हो सका। कई बार संपर्क करने पर दक्ष अग्रवाल और अंकित देशवाल लगातार जल्द एक्टिवेशन का आश्वासन देते रहे।

इसे भी पढ़ें:  महिला चिकित्सक ने उपचार के बहाने घर बुलाकर बनाई नग्न वीडियो, मांगे 20 लाख

गगन खुद दो बार हरिद्वार जाकर आरोपी से मिलने पहुंचे, लेकिन उसका पता नहीं मिला। जब काफी समय तक सिम चालू नहीं हुआ तो गगन ने अपने 1.50 लाख रुपये वापस मांगे। आरोप है कि इस पर दक्ष अग्रवाल ने खुद को मनी ब्रिक्स का को-फाउंडर बताते हुए बड़े लोगों से संबंध होने की बात कही और धमकी दी कि पुलिस-प्रशासन में उसकी गहरी पकड़ है। उसने गाली-गलौज करते हुए मुकदमे में फंसाने और रास्ते से हटाने तक की धमकी दी। पीड़ित ने बातचीत के स्क्रीनशॉट और अन्य साक्ष्य पुलिस को सौंपे हैं। एसएसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने दक्ष अग्रवाल और उसके सहयोगी के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  दुल्हैंडी पर सड़कों पर उतरा कालः तीन हादसों में चार की मौत

Also Read This

सिद्धार्थनगर में रील का जुनून जानलेवा, टंकी से गिरकर बालक की मौत

सिद्धार्थनगर, 3 मई 2026। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में रील बनाने का शौक बच्चों के लिए जानलेवा साबित हुआ। काशीराम आवास कॉलोनी में पांच बच्चे करीब 60 फीट ऊंची जर्जर पानी की टंकी पर चढ़ गए। नीचे उतरते समय टंकी की सीढ़ी टूट गई, जिससे तीन बच्चे नीचे गिर गए। हादसे में एक बालक की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान दो बच्चे टंकी के ऊपरी हिस्से पर ही फंस गए। करीब 16 घंटे तक चले राहत और बचाव अभियान के बाद रविवार सुबह भारतीय वायुसेना के MI-17 हेलिकॉप्टर की मदद से दोनों बच्चों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। रेस्क्यू के

Read More »

कैलावड़ा कांटे के पास दर्दनाक सड़क हादसा: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए माता- पिता- पुत्र, की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

मुजफ्फरनगर/खतौली। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव कैलावड़ा कांटे के निकट शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार माता,पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई,हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई। गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर एसडीएम तथा सीओ ने गुसाई भीड़ को काफी समझने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी रही, वार्ता जारी रही।   प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव छछरपुर निवासी सोनू अपने पिता राजकुमार और माता महेंद्री को बाइक पर बैठाकर फलावदा किसी जरूरी कार्य से जा रहा था।

Read More »

सहारनपुर समाधान दिवस में डीएम का एक्शन, लेखपाल सस्पेंड

सहारनपुर। नकुड़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही सामने आने पर डीएम अरविंद कुमार चौहान ने सख्त रुख अपनाया। भूमि संबंधी एक शिकायत में देरी और स्तर पर लापरवाही पाए जाने के बाद लेखपाल संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। समाधान दिवस में राजस्व, पूर्ति, विद्युत, पुलिस, समाज कल्याण, नलकूप और विकास विभाग से जुड़ी शिकायतें लेकर लोग पहुंचे थे। अधिकारियों ने मौके पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। नकुड़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 47 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही

Read More »

ककरौली पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य मोर्चा, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। ककरौली में पीड़ित परिवार नरेश अग्रवाल से मिलने के लिए संयुक्त वैश्य मोर्चा जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार का हाल जाना और पूरे मामले की जानकारी ली। मोर्चा ने जिला प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। संयुक्त वैश्य मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं सलाहकार शलभ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ककरौली पहुंचा। यहां प्रतिनिधिमंडल ने नरेश अग्रवाल और उनकी पत्नी शशि अग्रवाल से मुलाकात की। शशि अग्रवाल के हाथ की हड्डी टूटने की बात कही गई है, जबकि परिवार ने खुद को घायल और डरा

Read More »

मुजफ्फरनगर सपा बैठक: 2027 की घोषणाओं को नगर-ब्लॉक तक ले जाएगी पार्टी

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन को सक्रिय करने और 2027 की चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए नगर और ब्लॉक स्तर पर प्रचार अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में पार्टी नेताओं ने संगठन, महंगाई, स्मार्ट मीटर, गन्ना भुगतान और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी ने किया। बैठक में वरिष्ठ सपा नेता, पदाधिकारी और खतौली क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज़िया चौधरी बोले—जन-जन तक पहुंचेंगी घोषणाएं बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के

Read More »

पशु चोरी का 36 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में शातिर घायल, दो गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ के बाद किसान के घेर से चुराई गई तीन गाय, अवैध तमंचा और चोरी में प्रयुक्त पिकअप ट्रक बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र में एक किसान के घेर से गौवंशीय पशुओं की चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। गांव निजामपुर-मुबारिकपुर बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दो पशु चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन गाय, अवैध तमंचा और घटना में प्रयुक्त पिकअप ट्रक बरामद किया है, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Read More »