मुजफ्फरनगर-दिनदहाड़े घेर से तीन गाय चोरी, किसान ने दर्ज कराया मुकदमा

अचानक पशु गायब मिलने से किसान सदमे में आ गया। पहले उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में पशु चोरी की घटना ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गांव मोरकुक्का में एक किसान के घेर से दिनदहाड़े तीन गाय चोरी हो गईं। किसान खेत में काम करने गया था और लौटने पर पशु गायब मिले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मोरकुक्का में किसान के घेर से तीन गाय चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद किसान और उसके परिवार में चिंता का माहौल है। पीड़ित किसान ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव मोरकुक्का निवासी विकास पुत्र सुरेश पाल ने बताया कि 30 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे उसने अपनी पांच गायों को चारा डालकर घेर में बांध दिया था। इसके बाद वह खेत में काम करने के लिए चला गया। दोपहर करीब 12 बजे जब वह वापस अपने घेर पर लौटा तो पांच में से तीन गाय गायब मिलीं।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी ने की मुजफ्फरनगर के रोजगार मेले की सराहना

चोरी हुई गायों में एक लाल रंग की करीब पांच वर्ष की गाय, दूसरी काले-सफेद रंग की करीब पांच वर्ष की बिना सींग वाली गाय तथा तीसरी खैरे रंग की करीब चार वर्ष की सींगदार गाय शामिल है। किसान के अनुसार, तीनों गायों को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। अचानक पशु गायब मिलने से किसान सदमे में आ गया। पहले उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में शाम करीब 4 बजे उसने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

इसे भी पढ़ें:  भूख हड़तालः चार दिन में सुमित मलिक का घट गया पांच किलो वजन

किसान ने बताया कि वह थाना पुलिस के साथ लगातार अपनी चोरी हुई गायों की तलाश कर रहा है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस पर भारी पड़ रहे युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगने वाले कबूतरबाज

Also Read This

यूपी के परिषदीय स्कूल अब 24 जून तक रहेंगे बंद, 25 जून से शुरू होगी पढ़ाई

UP School Summer Vacation 2026: उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। अब बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 20 मई 2026 से 24 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। नए आदेश के अनुसार 25 जून 2026 से विद्यालय दोबारा खुलेंगे और नियमित पठन-पाठन शुरू होगा।   मंगलवार को गर्मी की छुट्टियों के बाद प्रदेश के कई परिषदीय स्कूल खुले थे। बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया गया और पहले दिन मिड-डे-मील में खीर भी परोसी गई। लेकिन प्रदेश में गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने अवकाश अवधि को बढ़ाने का निर्णय

Read More »

मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को मुखर हुए सपा सांसद हरेन्द्र मलिक

व्यापारियों से अभद्रता के आरोप पर बैठक में आरपीएफ इंस्पेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों के समक्ष उठाया मामला

Read More »