खतौली कूड़ा विवाद: घर के बाहर कूड़ा डालने पर भड़का विवाद, पुलिस-पालिका कर्मचारी आमने-सामने

खतौली में कूड़ा डालने के विवाद के बाद पुलिस और नगर पालिका कर्मचारियों के बीच हंगामा

खतौली। कस्बा खतौली में एक घर के बाहर नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से जबरन कूड़ा डालने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि मोहल्लेवासियों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। नगर पालिका कर्मचारियों व दरोगा के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। नगर पालिका में हुए हंगामे के बाद पुलिस ने कई सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। वहीं कांग्रेस नेता को भी थाने बुलाकर बैठा लिया गया।
बताया गया कि कांग्रेस नेता जमील अंसारी के घर के बाहर नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा कूड़े से भरी गाड़ी पलट दी गई, जिसके बाद परिवार और आसपास के लोगों में भारी रोष फैल गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-परचून दुकानदार ने घर में फांसी लगाकर दी जान

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई जबरन की गई और इसके पीछे पुराना विवाद जुड़ा हुआ है। सूचना पर नगर पालिका पहुंची खतौली पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान सफाई कर्मचारी नेता और समर्थक आक्रोशित हो गए। आरोप है कि नगर पालिका कर्मचारियों ने पुलिस के साथ भी अभद्र व्यवहार किया।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और कई सफाई कर्मचारी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। इसके विरोध में नगर पालिका से जुड़े कुछ नेताओं और समर्थकों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया, बाद में पूरा मामला नगर पालिका चैयरमेन तथा ईओ के समक्ष पहुंचा, जहां दोनों पक्षों की बात सुनी गई। जानकारी के अनुसार विवाद की जड़ कई वर्ष पुरानी बताई जा रही है। नगर पालिका क्षेत्र में कुछ दुकानों की नीलामी हुई थी, लेकिन उन दुकानों तक रास्ता न मिलने के कारण निर्माण कार्य अटका हुआ है। जमील अंसारी लंबे समय से रास्ता उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। बताया जाता है कि हाई कोर्ट द्वारा भी रास्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी।

इसे भी पढ़ें:  पांचवें दिन समाप्त हुई आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक की भूख हड़ताल

दूसरी ओर, नगर पालिका द्वारा दुकानों के किराए संबंधी नोटिस भी जारी होते रहे हैं, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि वर्षों पुराने इस विवाद का समाधान टकराव नहीं बल्कि संवाद से संभव है। इस मामले को लेकर नगर पालिका प्रशासन और सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच वार्ता चल रही है। लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन, नगर पालिका आपसी वार्ता के जरिए रास्ता निकालेंगे, ताकि क्षेत्र में विकास कार्य बाधित न हों और सामाजिक सौहार्द भी बना रहे।

इसे भी पढ़ें:  गंगनहर मार्ग पर ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर, दो बुजुर्गों की मौत

Also Read This

शिक्षामित्रों का बढ़ा मानदेय, सम्मान समारोह में दिखा भारी उत्साह

भव्य कार्यक्रम के बीच मंत्री कपिल देव ने शिक्षामित्रों को बांटे चेक किया सम्मानित, गोरखपुर के सम्मान समारोह से मुख्यमंत्री योगी का संबोधन लाइव प्रसारित, जताया आभार मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि के निर्णय को लेकर मंगलवार को पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल रहा। इसी क्रम में विभिन्न जनपदों में सम्मान समारोह आयोजित कर शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ प्रदान किया गया और उनके योगदान को सराहा गया। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 1.43 लाख शिक्षामित्रों के मानदेय को योगी सरकार ने 10,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह किया है। इसके उपलक्ष्य में मंगलवार को प्रदेशभर में

Read More »

‘राजा शिवाजी’ फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग

शिवसेना ने कलेक्ट्रेट स्थित डीएम दफ्तर पर किया प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन मुजफ्फरनगर। पश्चिम प्रदेश उप प्रमुख प्रमोद अग्रवाल के आह्वान पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किए जाने की मांग उठाई। जिला अधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसे भी पढ़ें:  पांचवें दिन समाप्त हुई आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक की भूख हड़तालशिवसेना पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी उमेश मिश्रा की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा

Read More »

मुजफ्फरनगर में ताबड़तोड़ मुठभेड़, तीन थाना क्षेत्रों में शातिर बदमाशों पर शिकंजा

एक दिन में तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन शातिर अपराधी घायल, 20-20 हजार के इनामी बदमाश भी गिरफ्तार मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में पुलिस ने मंगलवार सुबह अपराधियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ों को अंजाम दिया। कुछ ही घंटों के भीतर हुई इन कार्रवाइयों में कई वांछित और इनामी बदमाशों को पकड़ने में सफलता मिली, जबकि पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को जवाबी कार्रवाई में घायल कर गिरफ्तार किया गया। जनपद में मंगलवार की सुबह अपराधियों के लिए भारी साबित हुई। पुलिस की सक्रियता के चलते शहर कोतवाली, बुढ़ाना और नई मंडी थाना क्षेत्रों में लगातार तीन मुठभेड़ हुईं। इन मुठभेड़ों में पुलिस

Read More »

नूंह में भीषण सड़क हादसाः दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों और वादी की मौत

अपहरण केस में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने जा रही थी पुलिस टीम, ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ हादसा जालौन। हरियाणा के केएमपी एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से हुए हादसे में चार पुलिस कर्मियों समेत मुकदमे के एक वादी की मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह धुलावट टोल प्लाजा के पास ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान हुआ। अपहरण के एक मामले में कार्रवाई करने हरियाणा गई कोतवाली उरई पुलिस टीम मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। नूंह जनपद के तावड़ू सदर थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में चार पुलिसकर्मियों समेत एक वादी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना

Read More »

खतौली में कूड़ा फेंकने को लेकर बवाल, सफाई कर्मचारियों और पुलिस में धक्का-मुक्की

सफाई कर्मचारी संघ के नेता सुधीर वाल्मीकि को पकड़ने पर आक्रोशित हुए कर्मचारी, ट्रेनी दरोगा को हटाने की मांग

Read More »

अखंडानंद आश्रम में 74वां महान यज्ञ व भंडारा 10 मई को- ब्रह्मलीन संत रूद्रदेव की प्रतिमा होगी स्थापित

खतौली। गंग नहर स्थित श्री अखंडानंद आश्रम में इस वर्ष भी परंपरा के अनुरूप 74वां महान यज्ञ व भंडारा धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। आश्रम परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन 10 मई दिन रविवार को होगा। आश्रम समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन ब्रह्मलीन 108 स्वामी अखंडानंद जी महाराज की पुण्य स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इसे भी पढ़ें:  वोट सिर्फ़ अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी भागीदारीः मीनाक्षी स्वरूपइस बार कार्यक्रम को और विशेष बनाते हुए पिछले वर्ष ब्रह्मलीन हुए संत रूद्रदेव जी महाराज की पावन स्मृति में उनकी प्रतिमा की

Read More »