‘राजा शिवाजी’ फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग

शिवसेना ने कलेक्ट्रेट स्थित डीएम दफ्तर पर किया प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पश्चिम प्रदेश उप प्रमुख प्रमोद अग्रवाल के आह्वान पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किए जाने की मांग उठाई। जिला अधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में गैस संकट: 12 साल बाद सिलेंडर पाने को मुसीबत की लाइन

शिवसेना पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी उमेश मिश्रा की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक हैं। उनके जीवन पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ युवाओं को इतिहास से जोड़ने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हैलो टैक्सी के नाम पर अधिवक्ता से की ठगी

पदाधिकारियों ने मांग की कि प्रदेश सरकार इस फिल्म को मनोरंजन कर (टैक्स) से मुक्त घोषित करे, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी, युवा और आमजन इस फिल्म को देख सकें और शिवाजी महाराज के आदर्शों से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा कि इस तरह की ऐतिहासिक फिल्मों को प्रोत्साहन देना समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करता है। इस प्रदर्शन के दौरान प्रमोद अग्रवाल, बिट्टू सिखेड़ा, लोकेश कश्यप, लोकेश गुप्ता, संजीव गर्ग, मनीष चौधरी, शुभम वाल्मीकि, जतिन कुमार, जॉनी सोनकर, राजीव पाल, सुनील कुमार, रवि कटारिया, संजय त्यागी, संदीप ठाकुर, मोहनलाल, दिनेश, मुकेश, लवकुश सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिवसेना नेताओं ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए फिल्म को टैक्स फ्री घोषित करेगी।

इसे भी पढ़ें:  सार्वजनिक स्थान पर अश्लील डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

Also Read This

सहारनपुर STF मुठभेड़ में गोली लगने के बाद ललन की अस्पताल में मौत

सहारनपुर के सरसावा-नकुड़ रोड पर रविवार देर रात STF की चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 1.25 लाख रुपये के इनामी ललन सिंह उर्फ ललन को गोली लग गई। एडीजी अमिताभ यश के अनुसार, उसे पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडीजी के मुताबिक, एएसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में यूपी STF की टीम सरसावा-नकुड़ रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से आ रहे संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया, जिसके बाद पुलिस के अनुसार उनकी ओर से फायरिंग की गई। पुलिस का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में ललन को गोली लगी और

Read More »

रोहित का शव मिला बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटों बाद लापता हुआ था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला में 28 वर्षीय रोहित का शव रविवार सुबह जंगल के पास एक नाले में मिला। परिजनों के अनुसार, वह बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटे बाद घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद  मृतक की पहचान गांव गोयला निवासी रोहित पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रोहित ने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह घर से निकला, लेकिन

Read More »

तितावी लापता किशोरी बरामद: पुलिस ने दो दिन बाद सकुशल खोजा

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी की तलाश के लिए गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे खोज निकाला। बरामदगी अभियान में सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह, तितावी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और ढिढावली चौकी इंचार्ज विकास कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस की ओर से किशोरी के लापता होने के कारण या बरामदगी के स्थान के संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसे भी पढ़ें:  प्रेमी संग फरार हुई पांच बच्चों की मां

Read More »

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति,

Read More »