मुजफ्फरनगर मंडी में भीषण आग: गोदाम जलकर राख, 7 से अधिक दमकल गाड़ियां जुटीं

मुजफ्फरनगर। जनपद की नवीन मंडी स्थल पर बुधवार देर रात आग का ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने पूरी मंडी को दहशत में डाल दिया। गेट नंबर 5 के पास स्थित एक बड़े व्यावसायिक गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में लपटों ने विकराल रूप ले लिया और आसपास का इलाका काले धुएं के गुबार से भर गया।

हादसा रात करीब 2 बजे का बताया जा रहा है। उस समय मंडी परिसर लगभग खाली था। इसी दौरान फर्म सतीश चंद जैन एंड संस से जुड़े गोदाम से अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दीं। सुरक्षाकर्मियों और आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने किया बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण

बताया जा रहा है कि गोदाम में प्लास्टिक की पन्नी, तिरपाल और पैकेजिंग से जुड़ा अन्य ज्वलनशील सामान बड़ी मात्रा में रखा हुआ था। आग लगते ही इन सामानों ने ईंधन का काम किया और लपटें तेजी से पूरे गोदाम में फैल गईं।

आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि स्थानीय स्तर पर पहुंची दमकल गाड़ियों को शुरुआत में हालात काबू करने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। धुआं लगातार बढ़ रहा था और गोदाम के भीतर आग कई हिस्सों में सुलग रही थी।

एफएसओ रामकिशोर यादव ने हालात की गंभीरता को देखते हुए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से अतिरिक्त दमकल वाहन बुलवाए। इसके बाद बुढ़ाना, खतौली और जानसठ से दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जिले की प्रमुख पेपर मिलों से भी फायर टेंडर मंगाए गए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-दिनदहाड़े घेर से तीन गाय चोरी, किसान ने दर्ज कराया मुकदमा

आग बुझाने के अभियान में 7 से अधिक दमकल गाड़ियों ने मोर्चा संभाला। दमकल कर्मी लगातार पानी की बौछारें करते रहे, लेकिन बंद ढांचे और अंदर भरे सामान के कारण आग पर पूरी तरह काबू पाना आसान नहीं था।

सबसे बड़ी परेशानी गोदाम का बंद ढांचा बना। आग अंदर की परतों में सुलग रही थी और घना धुआं भीतर प्रवेश को जोखिम भरा बना रहा था। ऐसे में जेसीबी मशीन मंगवाई गई। गोदाम की एक मजबूत दीवार को तोड़ा गया, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने अंदर पहुंचकर आग बुझाने का काम तेज किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर वसुंधरा: दो बेटे और मां जिंदा जले, मां और दो बेटियां बची, कानूनगो था मृतक अमित गौड

Also Read This

शादी से एक दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने की खुदकुशी…. एकतरफा प्यार बना जानलेवा

बंगलूरू।  कर्नाटक के मैसूर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन और उसके माता-पिता ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार उल्लास गौड़ा नाम के युवक की प्रताड़ना से परेशान था। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कर्नाटक के मैसूर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक घर में शादी की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब अपनी शादी से महज एक दिन पहले 21 साल की युवती और उसके माता-पिता ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान 50 साल के शिवन्ना, उनकी 45 साल की पत्नी नागरत्ना और उनकी 21 साल की बेटी रक्षिता के

Read More »

आंध्र प्रदेश में छह लोगों की दर्दनाक मौत, मरने वालों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल

विशाखापत्तनम- आंध्र प्रदेश में दो अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। एक ऊर्जा प्लांट में आग के बाद दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक अन्य घटना में एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या कर ली। आंध्र प्रदेश में मंगलवार को अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। पहली घटना अनकापल्ली में एक एनर्जी प्लांट में आग लगने से घटी, जिसमें दो लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में एक ही परिवार के चार लोगों ने आर्थिक दिक्कतों के चलते आत्महत्या कर ली। इसे भी पढ़ें: 

Read More »