लद्दावाला कब्रिस्तान की जमीन पर फर्जीवाड़े का आरोप

फर्जी बैनामे कराकर सार्वजनिक उपयोग की भूमि कब्जाने को लेकर चल रहा है विवाद

मुजफ्फरनगर। शहर के रामपुरी और लद्दावाला क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान की जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कब्रिस्तान की भूमि के कथित फर्जी बैनामे और कब्जे की कोशिशों के विरोध में शुक्रवार को बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

डा. फुरकान मलिक के साथ डीएम से मिले मोहल्लेवासियों का आरोप है कि वर्षों से सार्वजनिक उपयोग में रही कब्रिस्तान की भूमि को सुनियोजित तरीके से निजी संपत्ति दिखाकर बेचने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि इस जमीन का इस्तेमाल लंबे समय से मुस्लिम समाज के लोग अपने परिजनों के जनाजे दफन के लिए करते आ रहे हैं, लेकिन अब कुछ लोग कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि पर स्वामित्व जताने लगे हैं। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कब्रिस्तान की देखरेख से जुड़े कुछ लोगों ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के नाम कथित रूप से बैनामे कराए हैं। उनका कहना है कि यह पूरा मामला धोखाधड़ी और कूटरचित अभिलेखों के जरिए अंजाम दिया गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि जमीन के स्वामित्व, बैनामों और राजस्व अभिलेखों की गहन जांच कराई जाए ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

इसे भी पढ़ें:  महाराजा अग्रसैन ने समाज में एकता और समानता को बढ़ायाः मीनाक्षी स्वरूप

मामले में आर्थिक अनियमितताओं के आरोप भी लगाए गए हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि कब्रिस्तान की संपत्ति और उससे होने वाली आय का कभी कोई सार्वजनिक हिसाब नहीं दिया गया। इसके अलावा कब्रिस्तान परिसर में खड़े पेड़ों को काटकर बेचने तथा वहां की ईंटों को भी हटाकर बेचने के आरोप लगाए गए हैं। लोगों का दावा है कि जब कब्रिस्तान की देखरेख की जिम्मेदारी नई कमेटी को सौंपी गई, तभी से विवाद खुलकर सामने आने लगा। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कुछ लोग कब्रिस्तान की भूमि को निजी संपत्ति बताकर वहां शव दफनाने का विरोध कर रहे हैं और समाज के लोगों को धमकियां दी जा रही हैं। इससे क्षेत्र में असंतोष और तनाव का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर स्थगित

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो स्थिति गंभीर हो सकती है। जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा ने प्रदर्शनकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच कराने और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिकायत करने वालों में मुख्य रूप से हाजी इदरीस अंसारी, डॉ. फुरकान मलिक, हाजी अरशद सलमानी, निसार रंगरेज, हाजी अब्बास, शहजाद सलमानी, रमजान अंसारी, मोहम्मद मुरसलीन, नौशाद अहमद, जहूर मलिक, शराफत मीर, डॉ. मुजम्मिल खान, नवाब मलिक, फाजिल अंसारी, कामिल, अब्दुल रहमान एवं अब्दुल सलाम त्यागी आदि नागरिक शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  स्वामी यशवीर के बयानों पर पुलिस सख्त, नोटिस भेजकर दी चेतावनी, गनर भी हटा

Also Read This

देश की पहली काऊ सेंचुरी में गौ माता के बीच मना संजीव बालियान का बर्थ-डे

डॉक्टर संजीव बालियान ने अपने जन्मदिन की शुरुआत परिवार व इष्टमित्रों के साथ काऊ सेंचुरी में वैदिक यज्ञ व गोसेवा से की’ मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने मंगलवार 23 जून को अपना 54 वां जन्मदिन पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर कम्हेड़ा में स्थित काऊ सेंचुरी ( गो अभयारण्य) में अपनी पत्नी डॉ सुनीता बालियान और दोनों पुत्री व इष्ट मित्रों के साथ हवन करके मनाया। आर्यसमाज गांधीकालोनी से आए विद्वानों द्वारा यज्ञ कर जन्मदिवस की शुभकामनाए व ईश्वर से सुख समृद्धि व दीर्घायु जीवन की कामना की । इसे भी पढ़ें:  15 दिन की शादी-गैर सम्प्रदाय के प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन इस अवसर पर उन्होंने

Read More »

शादी से एक दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने की खुदकुशी…. एकतरफा प्यार बना जानलेवा

बंगलूरू।  कर्नाटक के मैसूर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन और उसके माता-पिता ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार उल्लास गौड़ा नाम के युवक की प्रताड़ना से परेशान था। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कर्नाटक के मैसूर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक घर में शादी की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब अपनी शादी से महज एक दिन पहले 21 साल की युवती और उसके माता-पिता ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान 50 साल के शिवन्ना, उनकी 45 साल की पत्नी नागरत्ना और उनकी 21 साल की बेटी रक्षिता के

Read More »