खतौली: जावन में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक घायल

खतौली। थाना क्षेत्र के गांव जावन में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दोनों पक्षों के अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया।जानकारी के अनुसार गांव निवासी अनुराग पुत्र नीरज कुमार किसी बात को लेकर हुए विवाद में घायल हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल अनुराग को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा पर एसएसपी की गोष्ठी, साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय
Share This Article