खतौली में ‘इंपैक्ट फिटनेस बाय बाबर’ जिम का भव्य उद्घाटन

खतौली- नगरवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और फिटनेस को समर्पित एक नई पहल के तहत ‘इंपैक्ट फिटनेस बाय बाबर’ जिम का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। जीटी रोड स्थित नागर कॉलोनी में शारिक राणा की कोठी के बराबर में खुले इस अत्याधुनिक जिम का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान और पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जिम के संचालक और प्रसिद्ध जिम ट्रेनर बाबर व उनके साथियों ने मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया ।

इसे भी पढ़ें:  अपनी बदमाशी का रौब दिखाता था भतीजा, चाचा ने मार डाला

यह जिम खतौली नगर में अपनी तरह की एक अनूठी शुरुआत है। इसे विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की फिटनेस और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। नगर के युवाओं के लिए प्रसिद्ध जिम ट्रेनर बाबर भाई के कई जिम पहले से ही सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। इस नए सेंटर का उद्देश्य समाज के उन वर्गों को एक सुरक्षित और आरामदायक माहौल देना है, जिन्हें अक्सर मुख्यधारा के जिम में हिचकिचाहट होती है। जिम में युवतियों, महिलाओं और बुजुर्गों को एक आरामदायक और सुरक्षित वातावरण मिलेगा। महिलाओं की गोपनीयता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिम में ट्रेनर, रिसेप्शनिस्ट और सपोर्टिंग स्टाफ सहित पूरा स्टाफ केवल महिलाओं का ही होगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआरः मंगलवार से शुरू हो रहा वोटरों की छंटाई का सबसे बड़ा अभियान

उद्घाटन समारोह में खतौली नगर के अनेक गणमान्य और संभ्रांत लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों ने बाबर भाई को इस शानदार और जनकल्याणकारी कदम के लिए बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए अलग से फिटनेस सेंटर खोलना बाबर की एक सराहनीय सोच है, जिससे नगर का हर वर्ग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकेगा ।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में अटल चौक को लेकर सियासी टशन, टाउनहाल में टेंशन

कार्यक्रम में इरशाद गुर्जर, इमरान कासमी, इरशाद जाट, पंकज सैनी, इरफान काजी, अभिषेक गोयल एडवोकेट, समद मिर्ज़ा, मोहम्मद आकिब, वसीम अहमद, अरशद मुल्तानी, मोहम्मद उस्मान, सोनू सिद्दीकी, आरिफ, अमन, सुहैल, रववनक मलिक, नासिर अहमद, अली खान आदि उपस्थित रहे।

Also Read This

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अम्बेडकर जयंती पर मंत्री कपिल देव ने काटा केक, दी बधाईराजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय प्रकोष्ठ

Read More »