राजकुमार भाटी के खिलाफ जाट महासभा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

सपा नेता पर महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप, जताया गहरा रोष

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में सोमवार को जाट महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। संगठन ने समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान जाट और गुर्जर समाज की महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर को सौंपा गया और आरोपी के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

इसे भी पढ़ें:  गोलमाल: गंग नहर किनारे कूड़े में मिलीं लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां

जाट महासभा मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह बालियान और महासचिव जयवीर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक परिसर में नारेबाजी करते हुए आरोपित बयान पर नाराजगी जताई और इसे सामाजिक सौहार्द के खिलाफ बताया। संगठन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि 14 मई 2026 को दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजकुमार भाटी द्वारा दिए गए संबोधन में कथित रूप से जाट और गुर्जर समाज की महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे दोनों समाजों की भावनाएं आहत हुई हैं।

इसे भी पढ़ें:  226 करोड़ की सीआईआईआईटी बदलेगी मुजफ्फरनगर का भविष्यः कपिल देव

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस तरह की टिप्पणियां केवल किसी एक समुदाय का नहीं, बल्कि पूरे समाज में महिलाओं के सम्मान और गरिमा पर चोट करती हैं। संगठन ने आरोप लगाया कि ऐसे बयान सामाजिक तनाव बढ़ाने और समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने का कार्य करते हैं। जाट महासभा ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित नेता के खिलाफ कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करने से बचे। प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है, और महिलाओं के सम्मान के खिलाफ किसी भी प्रकार की टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के बाद जाट महासभा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर पैदल जाते व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत

Also Read This

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बागोवाली में घर में घुसकर हमले की वीडियो वायरल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  गोलमाल: गंग नहर किनारे कूड़े में मिलीं लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयांजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »