ऊँचा गांव में गुरु गोरखनाथ मंदिर का भव्य भूमि पूजन संपन्न

शामली आगमन पर व्यापारी वर्ग द्वारा मंत्री कपिल देव अग्रवाल का स्वागत किया गया। व्यापारियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

शामली। कैराना क्षेत्र के ऊँचा गांव में सोमवार को श्री गुरु गोरखनाथ मंदिर के भव्य भूमि पूजन समारोह का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम परम पूज्य डॉ. योगी नाथ गौतम नाथ महाराज, मठाधीश श्री गौरखनाथ मंदिर, के सान्निध्य में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, साधु-संतों और जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भूमि पूजन में भाग लेने के बाद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण समाज में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि मंदिर केवल आस्था के केंद्र नहीं होते, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संवाहक भी हैं।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर अभियान में सिर्फ एक दिन बाकीः लापता मतदाताओं को तलाशने की टेंशन

कपिल देव अग्रवाल ने मंदिर निर्माण के लिए सभी श्रद्धालुओं और आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने लोगों से धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। भूमि पूजन समारोह में भाजपा एमएलसी वीरेन्द्र सिंह, साध्वी प्राची सहित कई जनप्रतिनिधियों और साधु-संतों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने बड़ी आस्था के साथ पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कांवड़ मार्ग पर उतरे पालिका के सफाई मित्र

इससे पूर्व शामली आगमन पर व्यापारी वर्ग द्वारा मंत्री कपिल देव अग्रवाल का स्वागत किया गया। व्यापारियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर व्यापारिक समस्याओं और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री ने व्यापारिक समुदाय को विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भागीदार बताते हुए कहा कि जनपद के समग्र विकास में व्यापारियों की भूमिका अत्यंत अहम है। उन्होंने व्यापारियों के साथ मिलकर जनहित और व्यापार हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया तथा सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू की ‘धाकड़ छोरी’ के लिए जयंत ने योगी को भेजा खास संदेश

Also Read This

मुजफ्फरनगर स्मार्ट सिटीः विकास की समीक्षा में मंत्री कपिल देव सख्त

मंत्री ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश, जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था पर जोर

Read More »

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.5 ग्राम अवैध स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा के तहत मुखबिर की सूचना पर दबिश, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व नकदी बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 15.5 ग्राम अवैध स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-घर से निकलते ही गन्दगी का अम्बार देख भड़के डीएमकोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि थाना पुलिस ने मुखबिर की

Read More »

पीरुल प्लांट में लगी आग, पाउडर जलकर नष्ट हुआ

उत्तरकाशी-  उत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। अन्य कोई जनहानि पशुहानि नहीं हुई हैं। उक्त आग के कारण पीरूल प्लांट/एक मशीन/पीरूल का पाउडर जलकर नष्ट हुआ हैं। फायर सर्विस टीम मौके पर हैं। आग पर काबू कर लिया गया है। इसे भी पढ़ें:  भाकियू की ‘धाकड़ छोरी’ के लिए जयंत ने योगी को भेजा खास संदेश

Read More »