मुजफ्फरनगर-पारा @ 41–भीषण गर्मी में जाम, जनजीवन बेहाल

चिलचिलाती दोपहरी और लू के थपेड़ों ने बढ़ाई मुसीबत, बार-बार लगने वाला जाम बना कड़ी चुनौती

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर का शहर हो या देहात इन दिनों भीषण गर्मी, लू और लगातार लग रहे ट्रैफिक जाम की दोहरी मार झेल रहा है। आसमान से बरस रही आग और सड़कों पर घंटों तक रेंगते वाहनों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सुबह से शुरू होने वाली चिलचिलाती धूप दोपहर तक विकराल रूप ले रही है, वहीं शहर के प्रमुख मार्गों पर बार-बार लग रहे जाम ने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। गर्म हवाओं और धूप के बीच जाम में फंसे लोग पसीने से तरबतर नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 से 72 घंटों तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है।

शनिवार, रविवार के बाद सोमवार को सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया था। दोपहर के समय लू के थपेड़ों और गर्म हवाओं के कारण शहर की सड़कें सूनी दिखाई दीं, लेकिन जहां ट्रैफिक अधिक रहा वहां लोग जाम में फंसकर परेशान होते नजर आए। शिव चौक, भगत सिंह रोड, महावीर चौक, रुड़की रोड, मेरठ रोड और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में कई बार वाहनों की लंबी कतारें लगीं नजर आई। अंसारी रोड पर चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे बाइक सवार, स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान दिखाई दिए।

इसे भी पढ़ें:  अमिताभ ठाकुर ने की संजीव और संगीत के आरोपों की जांच की मांग

तेज गर्मी के बीच यातायात व्यवस्था भी लोगों के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। शहर के व्यस्त चौराहों पर वाहनों का दबाव बढ़ने और सड़कों पर अव्यवस्थित पार्किंग के कारण बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। कई स्थानों पर लोगों को कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में भी लंबा समय लग रहा है। गर्मी में वाहनों के बीच फंसे लोग बार-बार पानी और छांव तलाशते दिखाई दिए। पिछले चार से पांच दिनों से जिले का अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। दोपहर के समय यह तापमान और अधिक महसूस हो रहा है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। शाम ढलने के बाद भी गर्म हवाएं चलने से राहत नहीं मिल रही। रात में उमस बढ़ने से लोग देर रात तक कूलर और एसी का सहारा लेने को मजबूर हैं।

इसे भी पढ़ें:  विकास को लेकर पूर्व विधायक विक्रम सैनी और भाजपा नेता अचिंत मित्तल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

भीषण गर्मी का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल और निजी चिकित्सालयों में निर्जलीकरण, चक्कर आना, सिरदर्द, कमजोरी और उल्टी की शिकायत वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि लगातार धूप और गर्म हवाओं के बीच जाम में लंबे समय तक फंसे रहने से लोगों की तबीयत अधिक बिगड़ रही है। बच्चों, बुजुर्गों और खुले में काम करने वाले मजदूरों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है, जिसके कारण मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। पश्चिमी दिशा से चल रही गर्म हवाएं तापमान को और बढ़ा सकती हैं। यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में लू का असर और अधिक तेज होगा। प्रशासन और यातायात विभाग के सामने भीषण गर्मी के बीच शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बैंकट हाॅल के गेट पर फंदे पर लटका मिला कर्मचारी का शव

झुलसाने वाली गर्मी का अलर्ट, 23 मई तक बढ़ेगी तपिश

उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुंदेलखंड समेत दक्षिणी यूपी के कई जिले भीषण लू और झुलसाने वाली गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने 19 से 23 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तपिश बढ़ने, गर्म हवाएं चलने और पारे में लगातार बढ़ोतरी होने की जानकारी दी है। इससे कई जिलों में दिन के समय हालात और कठिन होने की आशंका है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले कुछ दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने के आसार हैं। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार अगले कुछ दिनों में गर्मी के तेवर और तल्ख होंगे। तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने के आसार हैं। अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Also Read This

मुजफ्फरनगर स्मार्ट सिटीः विकास की समीक्षा में मंत्री कपिल देव सख्त

मंत्री ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश, जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था पर जोर

Read More »

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.5 ग्राम अवैध स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा के तहत मुखबिर की सूचना पर दबिश, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व नकदी बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 15.5 ग्राम अवैध स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसे भी पढ़ें:  अमिताभ ठाकुर ने की संजीव और संगीत के आरोपों की जांच की मांगकोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि थाना पुलिस

Read More »

पीरुल प्लांट में लगी आग, पाउडर जलकर नष्ट हुआ

उत्तरकाशी-  उत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। अन्य कोई जनहानि पशुहानि नहीं हुई हैं। उक्त आग के कारण पीरूल प्लांट/एक मशीन/पीरूल का पाउडर जलकर नष्ट हुआ हैं। फायर सर्विस टीम मौके पर हैं। आग पर काबू कर लिया गया है। इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-थाने में व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या, तीन पुलिस कर्मी फरार

Read More »