कानपुर में 31 मई तक कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

कानपुर नगर।कानपुर स्कूल बंद करने का आदेश जिला प्रशासन ने जारी कर दिया है। बढ़ती गर्मी और तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका को देखते हुए प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में 31 मई 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है बढ़ती गर्मी और आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा फैसला लिया है। कानपुर नगर में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में तत्काल प्रभाव से 31 मई 2026 तक ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया है।

यह आदेश जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेंद्र प्रताप सिंह की ओर से 19 मई 2026 को जारी किया गया। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान ग्रीष्म ऋतु के दौरान मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन और चेतावनियों के अनुसार आगामी कुछ दिनों में तापमान सामान्य से काफी अधिक बने रहने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 102 रोगियों को मिला लाभ

सभी शैक्षिक बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश कानपुर नगर जनपद में संचालित सभी शैक्षिक बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा। यानी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी, सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड सहित अन्य बोर्डों से जुड़े वे सभी स्कूल, जिनमें प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक की पढ़ाई होती है, इस आदेश के दायरे में आएंगे।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में एसआईआर फॉर्म भरने की तारीख एक सप्ताह बढ़ी

प्रशासन ने इसे बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा कदम बताया है। गर्मी की तीव्रता, लू की आशंका और छोटे बच्चों के स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

31 मई तक घोषित किया गया ग्रीष्मावकाश

आदेश में कहा गया है कि दिनांक 31-05-2026 तक की अवधि के लिए ग्रीष्म अवकाश घोषित किया जाता है। यानी अब कक्षा 8 तक के बच्चों को इस अवधि में स्कूल नहीं बुलाया जाएगा।

जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस निर्णय का सख्ती से अनुपालन कराया जाए।

इसे भी पढ़ें:  देवभूमि का स्वरूप बचाने को लैंड, लव और थूक जिहाद पर अंकुशः धामी

गर्मी को देखते हुए अभिभावकों ने जताई राहत

मई के तीसरे सप्ताह में तापमान में लगातार बढ़ोतरी के बीच अभिभावकों के बीच भी छोटे बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बनी हुई थी। दोपहर के समय तेज धूप और उमस के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कत हो रही थी। ऐसे में जिला प्रशासन के इस फैसले को अभिभावकों के लिए राहतभरा माना जा रहा है।

हालांकि आदेश में केवल कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश का उल्लेख किया गया है। इससे ऊपर की कक्षाओं को लेकर कोई अलग निर्देश इस आदेश में नहीं दिया गया है

Also Read This

हरियाणा की महिला से दुष्कर्म कर ठगने वाला तांत्रिक शहजाद मुठभेड़ में घायल

नई मंडी पुलिस ने शिकायत के 12 घंटे बाद आरोपी को दबोचा, पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर किया भागने का प्रयास मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तंत्र क्रिया के नाम पर महिलाओं को झांसे में लेकर दुष्कर्म और ठगी करने वाले कथित तांत्रिक को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी लंबे समय से झाड़-फूंक, तंत्र साधना और समस्याओं के समाधान का झांसा देकर महिलाओं को अपने जाल में फंसा रहा था। वह भय और अंधविश्वास का लाभ उठाकर उनसे अवैध रूप से धन भी

Read More »

जातिगत आधार वाले विवादित बयान पर सपा नेता भाटी पर मुकदमा

मुजफ्फरनगर में जाट महासभा की शिकायत के बाद एसएसपी हुए सख्त, पुलिस ने की कानूनी कार्रवाई मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक और जातिगत टिप्पणी को लेकर मुजफ्फरनगर में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जाट महासभा की ओर से दी गई तहरीर पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 और 356 के तहत केस दर्ज किया है। घटना के बाद जिले सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में माहौल गरमा गया है और विभिन्न संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इसे भी पढ़ें:  भाजपा सरकारों में संवर रहा नागरिकों

Read More »