बरेली- यूपी के बरेली में नशा देकर महिला डॉक्टर का यौन शोषण किया गया। आरोपी जिम संचालक और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशा देकर महिला डॉक्टर बेहोश किया था। इसके बाद शोषण करते हुए वीडियो बना लिया। आरोपियों ने ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपये मांगे तो महिला डॉक्टर थाने पहुंच गईं। यूपी के बरेली जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे जिम में जाने वाली महिलाओं और युवतियों के होश उड़ जाएंगे। दरअसल, कोतवाली इलाके के एक जिम का संचालक और उसका भाई दो साल से एक महिला डॉक्टर का यौन शोषण करते रहे। जिम संचालक अकरम बेग उन्हें पहले प्री-वर्कआउट ड्रिंक देता था। आरोप है कि कभी-कभी इस ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया जाता था। इससे महिला को होश नहीं रहता था। तब अकरम उन्हें जिम के कोने में बने कमरे में पड़े बेड पर लिटा देता था। डॉक्टर ने बताया कि कई बार उन्हें भनक नहीं लगती थी और अकरम उनका शारीरिक शोषण करता था। अकरम का भाई आलम भी जिम में ट्रेनर के रूप में काम करता था। आलम इस दौरान उनका अश्लील वीडियो बनाता था। इसी वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर वह उनसे रुपये ऐंठता था।

रोहित का शव मिला बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटों बाद लापता हुआ था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला में 28 वर्षीय रोहित का शव रविवार सुबह जंगल के पास एक नाले में मिला। परिजनों के अनुसार, वह बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटे बाद घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें: MUZAFFARNAGAR-नगरपालिका के टीएस शिवालिया ने लिया वीआरएस मृतक की पहचान गांव गोयला निवासी रोहित पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रोहित ने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह घर से निकला, लेकिन देर रात





