देवबंद से मुख्तार अब्बास नकवी का बड़ा बयान, दारुल उलूम और सियासत पर तीखी टिप्पणी

देवबंद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रविवार को देवबंद पहुंचे, जहां उन्होंने अल्पसंख्यक स्नेहा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने दारुल उलूम देवबंद को लेकर तीखी टिप्पणी की और कहा कि ऐसे ऐतिहासिक व प्रतिष्ठित संस्थानों से दहशत या नफरत नहीं, बल्कि देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण की सोच निकलनी चाहिए।

नकवी ने कहा कि देवबंद जैसे अंतरराष्ट्रीय पहचान वाले इस्लामी शिक्षण संस्थान को किसी खास जमात या सीमित विचारधारा तक खुद को बांधने के बजाय देश के विकास और प्रगति में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उनका यह बयान दरअसल मौलाना अरशद मदनी के हालिया बयान के जवाब में आया, जिसमें हिंदू राष्ट्र की मांग करने वालों पर सवाल खड़े किए गए थे।

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया 28 गारबेज टिपर वाहन का उद्घाटन

भाजपा नेता ने कहा कि जो लोग नफरत या दहशत की भाषा सिखाते हैं, वे किसी भी सूरत में देश के हित में काम नहीं कर रहे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत की एकता और अखंडता को कमजोर करने वाले विचार समाज के लिए घातक हैं।

इस मौके पर नकवी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज कई इस्लामी देश भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न सिर्फ स्वीकार कर रहे हैं, बल्कि उन्हें सर्वोच्च सम्मान भी दे रहे हैं। ऐसे में भारतीय मुसलमानों को यह सोचना होगा कि वे कब तक धर्म और वोट बैंक की राजनीति का शिकार बनते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रतनपुरी थाना घेर किसानों ने बजाया आंदोलन का रणसिंघा

पश्चिम बंगाल से जुड़े एक बयान पर पलटवार करते हुए नकवी ने कहा कि बंगाल भारत का ही अभिन्न हिस्सा है और वहां को लेकर इस तरह के बयान देकर कुछ लोग सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश को बांटने वाली मानसिकता एक “सांप्रदायिक सिंडिकेट” खड़ा करना चाहती है, जो भारत की एकता के लिए खतरनाक है।

यूजीसी से जुड़े मुद्दे पर बोलते हुए भाजपा नेता ने साफ कहा कि किसी भी नीति के जरिए किसी जाति, वर्ग या समाज के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष यूजीसी के नाम पर जानबूझकर भ्रम फैलाने का काम कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  प्रमोद राठी के निर्विरोध निर्वाचन पर जश्न-मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने खिलाई जीत की मिठाई

नकवी ने यह भी दावा किया कि भारत के मुसलमानों का भविष्य और हित भारतीय जनता पार्टी में सुरक्षित है, जबकि विपक्षी दलों ने अब तक मुस्लिम समाज को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है।

देवबंद, जिसे इस्लामी शिक्षा और फतवों की नगरी के रूप में जाना जाता है, वहां से आए इस सियासी बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कोर्ट के आदेश पर हुआ एसडी मार्किट का सर्वेहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तहसील सदर में बैनामा हुआ महंगा,

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: दो की मौतहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सरकार से कड़े

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: दो की मौतमंत्री ने जिलाधिकारी,

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »