जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार के आरोपों पर भाकियू तोमर का धरना

सुविधा शुल्क, अवैध वसूली और सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, सुधार न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में भ्रष्टाचार, सुविधा शुल्क और अव्यवस्थाओं के आरोपों को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर ने बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग पर मरीजों के शोषण का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

धरने को संबोधित करते हुए भाकियू तोमर के प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया कि जिला चिकित्सालय में भ्रष्टाचार चरम पर है और बिना सुविधा शुल्क दिए मरीजों को उपचार तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे अक्सर बंद रखे जाते हैं, जिसके चलते लगातार वाहनों की चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  हिस्ट्रीशीटर था मृतक मोनू, मुखबिरी को लेकर रहती थी चाचा से अदावत

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन जिला चिकित्सालय में तैनात कुछ कर्मचारी और संबंधित लोग इन सुविधाओं को लूट का अड्डा बनाकर बैठे हैं। आरोप लगाया कि अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों से 300 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। पैसे देने वालों के लिए नियम-कायदे अलग हो जाते हैं, जबकि गरीब मरीजों को विभिन्न प्रक्रियाओं और औपचारिकताओं में उलझाकर परेशान किया जाता है। प्रदेश प्रभारी ने यह भी आरोप लगाया कि सीटी स्कैन कराने के नाम पर भी अवैध वसूली की जा रही है। अस्पताल से जुड़े कुछ कर्मचारियों पर मरीजों से मनमानी रकम लेने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के नाम पर तीन हजार रुपये तक की अवैध फीस वसूली जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पटाखा व्यापारियों पर प्रशासन की कड़ी नजर, अफसरों ने निरीक्षण

भाकियू तोमर नेताओं ने कहा कि फिलहाल संगठन ने चेतावनी स्वरूप सांकेतिक धरना दिया है, लेकिन यदि भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं पर रोक नहीं लगी तो व्यापक स्तर पर आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग प्रशासन की होगी। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को ही भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और अन्य चिकित्सकों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए थे। साथ ही चेतावनी भी दी थी कि यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर का सबसे बड़ा अस्पताल कूड़ा डलावघर बंद

Also Read This

देवबंद में रक्तदान शिविर का आयोजन, शिविर का उद्घाटन श्री कुलदीप गोयल (सीमा मेडिकल) ने किया।

देवबंद के हनुमान चौक पर स्थित हनुमान मंदिर जी के समीप हनुमान भवन में श्री हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट रजिस्टर्ड द्वारा प्रथम रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ नगर की समाज सेवी श्री कुलदीप गोयल(सीमा मेडिकल) ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया। डॉक्टर अंकित चौहान की देखरेख में दोपहर 2:00 बजे तक शिविर में लगभग 25 लोगो ने रक्तदान किया। रक्तदान के बाद श्री कुलदीप गोयल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। अगर हमारे खून से किसी की जान बच सकती है, तो इससे बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। उन्होंने युवाओं से आह्वान

Read More »

दासाला प्रकरण में जेल गए समर्थक रिहा, जिला कारागार पर हुआ स्वागत

सहारनपुर। दासाला प्रकरण को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी शांत होता नहीं दिख रहा। कैराना सांसद इकरा हसन के डीआईजी कार्यालय पहुंचने और उसके बाद हुए हंगामे से जुड़े मामले में जेल भेजे गए समर्थकों की रिहाई के बाद सहारनपुर जिला कारागार के बाहर कश्यप समाज के लोगों और कई राजनीतिक चेहरों ने उनका स्वागत किया। बताया गया कि दासाला मामले की पीड़िता को साथ लेकर सांसद इकरा हसन डीआईजी कार्यालय सहारनपुर पहुंची थीं। सांसद का आरोप था कि पीड़िता के जवान बेटे की हत्या के मामले में आरोपियों की पहचान हो जाने के बावजूद पुलिस ने अब तक गिरफ्तारी नहीं की। इसी मुद्दे पर उन्होंने अधिकारियों से ठोस कार्रवाई

Read More »

10 हजार Videos, 40 हजार फोटो, खाते में 1.20 करोड़, अश्लील सामग्री बेचने वाला इंजीनियर गिरफ्तार

कानपुर- यूपी के हरदोई जिले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। 21 चैनलों से सात हजार लोगों को अश्लील सामग्री बेचने वाला इंजीनियर गिरफ्तार किया है। अप्रैल में पोर्टल पर मिली शिकायत की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अब तक की जांच में 10 हजार आपत्तिजनक वीडियो और 40 हजार फोटो भी मिल चुके हैं। आरोपी के तीन बैंक खातों में 1.20 करोड़ रुपये भी मिले हैं। हरदोई में इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर 21 चैनल बनाकर सात हजार लोगों को अश्लील सामग्री बेचने वाले बीटेक पास शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके तीन बैंक खातों में 1.20 करोड़ रुपये भी मिले हैं। अब तक की

Read More »