MUZAFFARNAGAR-शहर का सबसे बड़ा अस्पताल कूड़ा डलावघर बंद

मुजफ्फरनगर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 की रैंकिंग में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने के साथ ही कांवड़ यात्रा की चुनौती के बीच ही नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मुजफ्फरनगर शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प की कड़ी में शहर का सबसे बड़ा जिला अस्पताल कूड़ा डलावघर बंद कराकर गन्दगी से निजात दिलाने का काम किया है। स्थानीय लोगों ने उनके कार्य की जमकर सराहना की।

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुक्रवार को शहर में सफाई व्यवस्था के लिए जनहित में किये गये कार्यों का स्थलीय निरीखण करते हुए जायजा लिया। इसमें पालिका के साथ काम कर रही निजी क्षेत्र की कंपनी जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. नई दिल्ली के सहारे शहर के कुछ मुख्य गारबेज प्वाइंट और डलावघरों को बंद कराया गया है। इनमें शहर का सबसे बड़ा कूड़ा डलावघर जिला अस्पताल लद्दावाला को भी बंद करा दिया गया है। इसके लिए विशेष तौर पर निगरानी भी शुरू की गई है। आज यहां निरीक्षण करते हुए पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने व्यवस्था को परखा और कूड़ा डालने से रोकने के लिए 24 घंटे निगरानी करने तथा कूड़ा डालने वाले लोगों, दुकानदारों यहां तक की प्राइवेट कर्मचारियों के खिलाफ जुर्माना लगाने और विधिक कार्यवाही कराने के निर्देश भी दिए।

यहां पर जिला पुरुष एवं महिला चिकित्सालयों से ड्रेनेज सीधे नाले में न जाकर सड़क पर गिरने की शिकायत सामने आने पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों अस्पतालों के सीएमएस को नोटिस जारी करते हुए ड्रेनेज को नाले में डलवाने की व्यवस्था कराने के लिए कहा है। ऐसा नहीं करने पर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने यहां निरीक्षण करते हुए नाले की निकासी और समस्या को भी देखा। स्थानीय नागरिकों ने पालिकाध्यक्ष का कूड़ा डलावघर बंद कराने पर आभार प्रकट किया और नाले की सफाई की मांग की। इसके लिए उन्होंने आश्वासन दिया कि इस नाले की तली झाड़ सफाई के लिए पालिका काम कर रही है। तकनीकी टीम से भी रिपोर्ट मांगी गई है।

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए अनेक स्तर पर पालिका निरंतर काम कर रही है। इसमें सभी का सामूहिक सहयोग मिल रहा है और इसी सहयोग से हम स्वच्छता रैंकिंग में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर पाये हैं। मुजफ्फरनगर देश का 36वां स्वच्छ शहर बना है। शहर को पूरी तरह से कूड़ा मुक्त बनाने की दिशा में पालिका कई बड़े प्रोजेक्ट और कार्ययोजना के साथ काम कर रही है। हमारा पहला प्रयास बड़े कूड़ा डलावघरों को समाप्त करना रहा है, इसमें पहले भी कई डलावघर बंद कराये गये हैं और अब हमने आठ और डलावघर बंद कराये हैं।

इसमें सबसे बड़ा जिला अस्पताल डलावघर के साथ ही मेरठ रोड पर सिटी सेंटर के समक्ष, डीएम आवास के पास, कमला फार्म के पास लिंक रोड गांधी कालोनी, भोपा पुल के नीचे रेलवे लाइन के पास, रामलीला टिल्ला, ईदगाह के समक्ष प्रेमपुरी शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नितेश चौधरी को बंद किये गये डलावघरों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिये। नितेश ने बताया कि अस्पताल डलावघर पर दो कॉम्पेक्टर लगाये गये हैं, इन पर सुपरवाईजर के साथ छह कर्मचारी लगे हैं, जो वार्डों से आने वाली कूड़ा गाड़ियों से सीधे कूड़ा कॉम्पेक्टर में भरवाने का काम करेेंगी। निरीक्षण के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पाल, भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद कुसुमलता पाल, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, बबीता सिंह, रितु त्यागी आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  शराब पीने के दौरान विवाद में दलित युवक की पीटकर हत्या

Also Read This

बड़ी राहतः अब अपने आप प्रीपेड से पोस्टपेड होंगे स्मार्ट मीटर

सरकार ने लिया बड़ा निर्णय, बिजली उपभोक्ताओं को कहीं भी आवेदन करने की जरूरत नहीं, 10 जून तक आयेगा मई का बिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रीपेड बिजली मीटर स्वतः पोस्टपेड में बदलने के फैसले से उपभोक्ताओं को राहत मिली है। अब बिना आवेदन और अतिरिक्त शुल्क के बिल मोबाइल पर मिलेगा। बकायेदारों पर सख्ती रहेगी, जबकि शिकायतों के लिए हेल्पलाइन और कैंप की व्यवस्था भी की जा रही है। योगी सरकार ने प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। इस मामले में सोमवार को राज्य के बिजली मंत्री एके शर्मा ने सरकार के इस बड़े निर्णय की जानकारी मीडिया के सहारे लोगों को देने का काम किया। इसके

Read More »

नौ मई को बिजनौर में आ रहे सीएम योगी, तैयारियों में जुटे कपिल देव

प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डीएम सहित अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक कर तय की रूपरेखा मुजफ्फरनगर। पड़ौसी और सियासी तौर पर मुजफ्फरनगर की पगडंडियों से जुड़े जनपद बिजनौर में आगामी 9 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, वहीं जनभागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। इसमें एक बार फिर से मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव एड़ी चोटी का जोर लगाने में जुट गये हैं। अभी तैयारियों

Read More »

नक्शा पास कराने और सील खुलवाने के नाम पर रिश्वत का आरोप, अवर अभियंता रंगेहाथ गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सहारनपुर विकास प्राधिकरण में तैनात अवर अभियंता आशीष सक्सेना को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह एक मकान की सील खुलवाने और नक्शा पास कराने के नाम पर शिकायतकर्ता से रकम मांग रहा था। शिकायतकर्ता विनय छाबड़ा ने एंटी करप्शन संगठन को शिकायत दी थी। उनका आरोप था कि विकास प्राधिकरण में तैनात अवर अभियंता आशीष सक्सेना उनके 130 गज के मकान पर लगी सील खुलवाने और नक्शा पास कराने के एवज में रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी

Read More »

शिक्षामित्रों का बढ़ा मानदेय, सम्मान समारोह में दिखा भारी उत्साह

भव्य कार्यक्रम के बीच मंत्री कपिल देव ने शिक्षामित्रों को बांटे चेक किया सम्मानित, गोरखपुर के सम्मान समारोह से मुख्यमंत्री योगी का संबोधन लाइव प्रसारित, जताया आभार मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि के निर्णय को लेकर मंगलवार को पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल रहा। इसी क्रम में विभिन्न जनपदों में सम्मान समारोह आयोजित कर शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ प्रदान किया गया और उनके योगदान को सराहा गया। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 1.43 लाख शिक्षामित्रों के मानदेय को योगी सरकार ने 10,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह किया है। इसके उपलक्ष्य में मंगलवार को प्रदेशभर में

Read More »

‘राजा शिवाजी’ फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग

शिवसेना ने कलेक्ट्रेट स्थित डीएम दफ्तर पर किया प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन मुजफ्फरनगर। पश्चिम प्रदेश उप प्रमुख प्रमोद अग्रवाल के आह्वान पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किए जाने की मांग उठाई। जिला अधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कांवड़ में भोले की जय-जयकार, एटीएस आई पहली बारशिवसेना पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी उमेश मिश्रा की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि

Read More »

मुजफ्फरनगर में ताबड़तोड़ मुठभेड़, तीन थाना क्षेत्रों में शातिर बदमाशों पर शिकंजा

एक दिन में तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन शातिर अपराधी घायल, 20-20 हजार के इनामी बदमाश भी गिरफ्तार मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में पुलिस ने मंगलवार सुबह अपराधियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ों को अंजाम दिया। कुछ ही घंटों के भीतर हुई इन कार्रवाइयों में कई वांछित और इनामी बदमाशों को पकड़ने में सफलता मिली, जबकि पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को जवाबी कार्रवाई में घायल कर गिरफ्तार किया गया। जनपद में मंगलवार की सुबह अपराधियों के लिए भारी साबित हुई। पुलिस की सक्रियता के चलते शहर कोतवाली, बुढ़ाना और नई मंडी थाना क्षेत्रों में लगातार तीन मुठभेड़ हुईं। इन मुठभेड़ों में पुलिस

Read More »