मुजफ्फरनगर में हादसों में तीन की मौत, दो सड़क हादसे, स्टेशन पर मिला एक शव

बिलासपुर कट पर रोडवेज बस की टक्कर से दुकानदार की मौत, खतौली में होटल कर्मी को कुचला

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। हाईवे के साथ ही रेलवे स्टेशन पर भी मौत से अफरातफरी मची रही। दो सड़क हादसों में दो लोगों की जान गई तो स्टेशन पर प्लेटफार्म के पास एक युवक अचेत मिला और अस्पताल में इसको चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इन हादसों के कारण मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार शेरनगर निवासी 60 वर्षीय धर्म सिंह सैनी गांव में परचून की दुकान चलाते थे। मंगलवार को वह शहर से दुकान का सामान खरीदकर मोपेड से वापस घर लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे जब वह बिलासपुर कट के पास हाईवे पार कर रहे थे, तभी दिल्ली की ओर से तेज गति से आ रही उत्तराखंड रोडवेज की बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि धर्म सिंह सड़क पर दूर जा गिरे और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीपी नगर पुलिस चौकी की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में दशलक्षण पर्व के छठे दिन सुगंध दशमी का भव्य आयोजन

पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में शामिल रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा हाईवे पार करते समय हुआ। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। धर्म सिंह अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए लंबे समय से परचून की दुकान संचालित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर 24वीं निशुल्क जल सेवा का शुभारंभ

खतौली थाना क्षेत्र में भी एक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक युवक के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, वहां से उसको चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान जनपद बुलन्दशहर के थाना अनूपशहर के गांव बिचौला निवासी 35 वर्षीय हरेन्द्र शर्मा पुत्र रविन्द्र शर्मा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार हरेन्द्र शर्मा दिल्ली देहरादून हाईवे पर खतौली के पास ही स्थित एक होटल पर कर्मचारी था और रात्रि में ड्यूटी के बाद पैदल ही सड़क के किनारे जा रहा था। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति से उसको अपनी चपेट में ले लिया।

इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर 17 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश बंद, मुजफ्फरनगर भी तैयार

वहीं स्थानीय रेलवे स्टेशन पर भी एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के पास एक युवक के बेहोशी की अवस्था में पड़े होने की सूचना पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। युवक को अचेत अवस्था में उठाकर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां पर चिकित्सक द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया। तलाशी के बाद मिले दस्तावेज के आधार पर मृतक युवक की पहचान भोपा थाना क्षेत्र के गांव अथाई निवासी 35 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र धर्म पाल सिंह के रूप में हुई। पहचान के बाद पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दी गई ओर शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था।

Also Read This

देवबंद में रक्तदान शिविर का आयोजन, शिविर का उद्घाटन श्री कुलदीप गोयल (सीमा मेडिकल) ने किया।

देवबंद के हनुमान चौक पर स्थित हनुमान मंदिर जी के समीप हनुमान भवन में श्री हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट रजिस्टर्ड द्वारा प्रथम रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ नगर की समाज सेवी श्री कुलदीप गोयल(सीमा मेडिकल) ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया। डॉक्टर अंकित चौहान की देखरेख में दोपहर 2:00 बजे तक शिविर में लगभग 25 लोगो ने रक्तदान किया। रक्तदान के बाद श्री कुलदीप गोयल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। अगर हमारे खून से किसी की जान बच सकती है, तो इससे बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। उन्होंने युवाओं से आह्वान

Read More »

दासाला प्रकरण में जेल गए समर्थक रिहा, जिला कारागार पर हुआ स्वागत

सहारनपुर। दासाला प्रकरण को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी शांत होता नहीं दिख रहा। कैराना सांसद इकरा हसन के डीआईजी कार्यालय पहुंचने और उसके बाद हुए हंगामे से जुड़े मामले में जेल भेजे गए समर्थकों की रिहाई के बाद सहारनपुर जिला कारागार के बाहर कश्यप समाज के लोगों और कई राजनीतिक चेहरों ने उनका स्वागत किया। बताया गया कि दासाला मामले की पीड़िता को साथ लेकर सांसद इकरा हसन डीआईजी कार्यालय सहारनपुर पहुंची थीं। सांसद का आरोप था कि पीड़िता के जवान बेटे की हत्या के मामले में आरोपियों की पहचान हो जाने के बावजूद पुलिस ने अब तक गिरफ्तारी नहीं की। इसी मुद्दे पर उन्होंने अधिकारियों से ठोस कार्रवाई

Read More »

10 हजार Videos, 40 हजार फोटो, खाते में 1.20 करोड़, अश्लील सामग्री बेचने वाला इंजीनियर गिरफ्तार

कानपुर- यूपी के हरदोई जिले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। 21 चैनलों से सात हजार लोगों को अश्लील सामग्री बेचने वाला इंजीनियर गिरफ्तार किया है। अप्रैल में पोर्टल पर मिली शिकायत की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अब तक की जांच में 10 हजार आपत्तिजनक वीडियो और 40 हजार फोटो भी मिल चुके हैं। आरोपी के तीन बैंक खातों में 1.20 करोड़ रुपये भी मिले हैं। हरदोई में इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर 21 चैनल बनाकर सात हजार लोगों को अश्लील सामग्री बेचने वाले बीटेक पास शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके तीन बैंक खातों में 1.20 करोड़ रुपये भी मिले हैं। अब तक की

Read More »

जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार के आरोपों पर भाकियू तोमर का धरना

सुविधा शुल्क, अवैध वसूली और सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, सुधार न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में भ्रष्टाचार, सुविधा शुल्क और अव्यवस्थाओं के आरोपों को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर ने बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग पर मरीजों के शोषण का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। धरने को संबोधित करते हुए भाकियू तोमर के प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया कि जिला चिकित्सालय में भ्रष्टाचार चरम पर है और बिना सुविधा शुल्क दिए मरीजों को उपचार तक नहीं मिल

Read More »